शुक्रवार की रात ग्राम कोड़केल ख़जरी में गणेश समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल मुख्य अतिथि और महामंत्री लक्ष्मी नारायण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
Year: 2025
पत्थलगांव विधायक निवास में जनदर्शन, समस्याओं का किया समाधान
आज पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने विधायक निवास/कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता से भेंट की।
जशपुर में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस कार्यक्रम के अंतर्गत 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी – गोमती साय
विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने भाजपा की सरकार प्रतिबद्ध..पत्थलगांव विधानसभा में महतारी सदन व ग्राम गौरव पथ निर्माण हेतु मिली लगभग 1 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति
जन सुविधाओं का विस्तार एवं क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा पत्थलगांव विधानसभा – गोमती साय
कांग्रेस–आरजेडी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ में अभद्र टिप्पणी पर विवाद, विधायक गोमती साय ने जताई कड़ी आपत्ति
बिहार में कांग्रेस–आरजेडी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की दिवंगत माता पर अभद्र टिप्पणी का विवाद गहराया। भाजपा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की माँग की। छत्तीसगढ़ की विधायक गोमती साय ने इसे निंदनीय बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।
पत्थलगांव में बच्चों ने बिखेरी नृत्य प्रतिभा, विधायक गोमती साय बनीं साक्षी
नीरज फाउंडेशन स्कूल पत्थलगांव में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय उपस्थित हुईं।
विधायक गोमती साय ने पहाड़ी कोरवा जनजाति से मिलकर जाना कुशलक्षेम
गोमती साय को क्षेत्र की जनता एक संवेदनशील और जनता के बीच लगातार सक्रिय विधायक मानती है। वे केवल विधानसभा तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करती हैं। चाहे कोई छोटी समस्या हो या बड़ा मुद्दा – वे तुरंत विभागीय अधिकारियों से बात कर समाधान करवाने का प्रयास करती हैं। उनकी यही जनसंपर्क की शैली उन्हें अन्य नेताओं से अलग करती है।
विधायक गोमती साय ने अचानक पहुँचकर सुनीं बालाझार पंचायत की समस्याएँ
जनसम्पर्क को प्राथमिकता देते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय अचानक बालाझार पंचायत पहुँचीं। बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए इस दौरे में उन्होंने ग्रामवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को विस्तार से जाना।
जशपुर जिले के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किए 1.71 करोड़ के निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले का सर्वांगीण विकास निरंतर गति पकड़ रहा है। शासन की स्थापना से लेकर अब तक जिले के सुदूर वनांचल ग्रामों से लेकर नगर क्षेत्रों तक सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक, स्वास्थ्य, यातायात, पर्यटन और अधोसंरचना विकास में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
मनीष अग्रवाल को मिला बड़ा दायित्व, बने भाजपा जिला महामंत्री
मनीष अग्रवाल लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में उनका विशेष योगदान रहा है।
