जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड में ‘खुशी स्व सहायता समूह’ की महिलाएं मधुमक्खी पालन से आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के सहयोग से कम लागत में शहद उत्पादन कर ग्रामीण महिलाएं अब अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं।
Author: प्रवीण कुमार सिंह
महाशिवरात्रि पर कोड़ेकेला पहुंचीं विधायक गोमती साय, शिव मंदिर में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
ग्राम घरजियाबथान के कोड़ेकेला (उपकादरहा) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक गोमती साय ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
महाशिवरात्रि पर भक्ति में लीन दिखीं विधायक गोमती साय, लोकेर धाम में की पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने श्री लोकेर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
अंधेरे से आजादी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से वनांचल के 3 गांवों में पहुंचेगी बिजली, 3 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत
सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में आजादी के दशकों बाद बिजली पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से मसंकी, बांक और असुरा ग्रामों के विद्युतीकरण के लिए 3.06 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस पहल से वन भूमि की चुनौतियों को पार कर अब अंधेरे में डूबे टोलों को रोशनी मिलेगी।
मैनपाट महोत्सव 2026: प्रकृति और संस्कृति के संगम में डूबा ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’, मनोज तिवारी की प्रस्तुति ने जीता दिल
सरगुजा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में तीन दिवसीय ‘मैनपाट महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज हुआ। रोपाखार जलाशय के पास आयोजित इस समारोह में भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी और छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जिले को दी गई 500 करोड़ की विकास सौगातों की भी चर्चा रही।
बस्तर पर्यटन की नई उड़ान: वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली रफ्तार, अब विश्व पटल पर चमकेगी बस्तर की पहचान
प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जनजातीय संस्कृति का केंद्र बस्तर अब पर्यटन के नए युग में प्रवेश कर चुका है। राज्य शासन की सक्रियता से चित्रकोट, तीरथगढ़ और कांगेर घाटी जैसे प्रमुख स्थलों पर न केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है, बल्कि होम-स्टे और गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।
महाशिवरात्रि से पूर्व महादेव की शरण में मुख्यमंत्री, कहा- सनातन परंपरा का संरक्षण ही सरकार का लक्ष्य
जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुलदुला के सिरीमकेला पहुंचे, जहाँ उन्होंने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन: अब साउथ ब्लॉक नहीं, यहाँ से चलेगा देश; जानें क्या है खास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पीएमओ के नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ का लोकार्पण किया। 78 वर्षों बाद देश का सत्ता केंद्र ब्रिटिश कालीन बिल्डिंग से निकलकर आधुनिक और डिजिटल ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट हो गया है।
सरगुजा ओलंपिक: आदिवासी अंचल की प्रतिभाओं को मिल रहा सशक्त मंच, मंत्री रामविचार नेताम ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
बलरामपुर में जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य समापन हुआ। आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह आयोजन ग्रामीण और शहरी खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक ऐतिहासिक प्रयास है।
पीएम जनमन योजना: गौरेला के जगदीश बैगा का सपना हुआ सच, अब कच्चे मकान के डर से मिली मुक्ति
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने गौरेला के अंधियारखोह निवासी जगदीश बैगा के जीवन में खुशहाली की नई किरण बिखेरी है। वर्षों तक कच्चे मकान और जहरीले जीवों के डर में जीने वाले इस परिवार को अब अपना पक्का और सुरक्षित आशियाना मिल गया है।
