ताला की ऐतिहासिक विरासत से छत्तीसगढ़ को मिली वैश्विक पहचान: डिप्टी सीएम अरुण साव

ताला महोत्सव में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि ताला की विरासत ने छत्तीसगढ़ को दुनिया में पहचान दिलाई है। उन्होंने क्षेत्र के लिए 200 करोड़ के सड़क कार्यों की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग बच्चों का जीता दिल: नारायणपुर के परीयना स्कूल को बस देने की बड़ी घोषणा

नारायणपुर के परीयना दिव्यांग स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की मांग पर स्कूल को बस देने की घोषणा की। बच्चों ने हनुमान चालीसा और बस्तर के गीतों से मुख्यमंत्री का मन मोह लिया।

जशपुर: संगठन में बढ़ा गोपाल कश्यप का कद, युवाओं को गोलबंद करने की मिली बड़ी जिम्मेदारी

अपनी विशिष्ट कार्यशैली और सेवा भाव के लिए पहचाने जाने वाले फरसाबहार के युवा नेता गोपाल कश्यप को भाजयुमो का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से केरसई और फरसाबहार क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

गरियाबंद के नन्हे ‘जनप्रतिनिधियों’ ने देश में लहराया छत्तीसगढ़ का तिरंगा

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित दिल्ली की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 800 स्कूलों को पछाड़कर गरियाबंद के छात्रों ने मारी बाजी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई, स्कूल को मिली 1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि।

बलौदाबाजार: प्रधानमंत्री आवास योजना में बलौदाबाजार जिले ने रचा इतिहास

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लक्ष्य को पूरा करने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल रहा है। जिले ने न केवल आवासों की स्वीकृति में तेजी दिखाई, बल्कि रेनवाटर हार्वेस्टिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण में भी मिसाल कायम की है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: ‘दुनिया पस्त, भारत मस्त’; भारत की विकास दर 7.2% तक रहने का अनुमान, महंगाई पर बड़ी जीत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। सर्वे के अनुसार भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% रहने का अनुमान है, जबकि महंगाई दर ऐतिहासिक रूप से कम 1.7% पर आ गई है।

तपकरा: एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक गोमती साय; समाज में आध्यात्मिक चेतना की मजबूती पर दिया जोर

तपकरा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता में विधायक गोमती साय शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना सुदृढ़ होती है।

डिजिटल धान खरीदी का कमाल: ₹3100 के भाव ने बढ़ाया किसानों का मान; सरगुजा के सुरेश राम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

छत्तीसगढ़ में डिजिटल धान खरीदी और ₹3100 के रिकॉर्ड समर्थन मूल्य ने किसानों की तकदीर बदल दी है। सरगुजा के किसान सुरेश राम रजवाड़े ने ऑनलाइन टोकन से 90 क्विंटल धान बेचकर अपनी आय बढ़ाई और खेत में नए कूप का निर्माण कराया।

राजिम कुंभ कल्प 2026: 1 से 15 फरवरी तक मचेगी आस्था की धूम; पर्यटन मंत्री ने सीएम विष्णुदेव साय को दिया न्योता

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर राजिम कुंभ कल्प 2026 का आयोजन 1 से 15 फरवरी तक होगा। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया है, जिसे स्वीकार करते हुए सीएम ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

BIG BREAKING: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान हादसे में निधन, पुणे के बारामती में हुआ हादसा

महाराष्ट्र की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें श्री पवार सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई है।