जशपुर का खेल भविष्य उज्ज्वल: कुनकुरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुनकुरी इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर की प्रतिष्ठित नेत्री श्रीमती गोमति साय ने शिरकत की और अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।

विधायक गोमती साय ने किया एसआईआर (SIR) का किया प्रचार, बूथ स्तर में जाकर मतदाताओं का भरवाया फार्म

निर्वाचन आयोग की ओर से चलाई जा रहे एसआईआर (SIR) के तहत पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कोतबा नगरपंचायत क्षेत्र के 5 बूथों सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदाताओं का फार्म भरवा कर जमा कर जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही सभी को सत प्रतिशत मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने की सलाह दी।

पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न — विधायक श्रीमती गोमति साय हुईं शामिल

आज पत्थलगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक श्रीमती गोमति साय ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, गोमती साई हुई शामिल

भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और गौरव को प्रदर्शित करते हुए बड़ी संख्या में बंधु-भगिनी शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साई ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, नेतृत्व और जनसेवा के आदर्श सदैव जनजातीय समाज और पूरे राष्ट्र को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

जशपुर की जनजातीय संस्कृति ने जर्मन मेहमानों को किया मंत्रमुग्ध

जशपुर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, बेमिसाल हस्तशिल्प और आत्मीय आतिथ्य ने जर्मनी से आए मेहमानों को गहराई से प्रभावित किया। श्री बर्नहार्ड और श्रीमती फ्रांजिस्का ने क्षेत्रीय स्टार्टअप “ट्रिप्पी हिल्स” के अनुभवात्मक पर्यटन कार्यक्रम के तहत यहां के जनजातीय समुदायों के जीवन, कला और संस्कृति को करीब से महसूस किया।

जनसहयोग से पहले तैयार हुआ भव्य खेल मैदान फिर शुरू कराई वृहद क्रिकेट प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए
पत्थलगांव जनपद पंचायत में सरपंच संघ के अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह ने चन्दागढ़ में जनसहयोग से भव्य खेल मैदान तैयार कराने के बाद ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया है।

विजयादशमी एवं संघ शताब्दी वर्ष पर लुड़ेग मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन आयोजित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) लुडेग मंडल द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा स्थल से की गई, जहां स्वयंसेवकों ने परंपरागत गणवेश में अनुशासन और एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

लैलूंगा के कुंजारा में राजस्व विभाग का बड़ा कारनामा — बिना आदेश नक्शे से की गई छेड़छाड़

लैलूंगा (कुंजारा): राजस्व विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला कुंजारा गांव में उजागर हुआ है, जहाँ बिना किसी वैध आदेश के भूमि नक्शे में हेरफेर किए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस विवाद का संबंध एकलव्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय के भूमि क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिससे पूरा क्षेत्र चर्चाओं में है और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

भदरापारा के गरीबों से छीना गया “प्रधानमंत्री आवास” का हक — लैलूंगा नगर पंचायत में गूंजा बड़ा सवाल, आखिर जिम्मेदार कौन?

वार्ड क्रमांक 15 के अति गरीब परिवार आज भी खुले आसमान के नीचे, अमीरों को मिला आवास का लाभ — जांच और न्याय की उठी मांग।

कुकरगाँव में कर्मा प्रतियोगिता का शुभारम्भ, गोमती साय हुईं शामिल

लुडेग-तमता मण्डल के ग्राम कुकरगाँव में आज पारंपरिक कर्मा प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय विशेष रूप से सम्मिलित हुईं।