पत्थलगांव में जीएसटी सुधारों पर जागरूकता अभियान, गोमती साय ने किया व्यापारियों से संवाद

पत्थलगांव। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हो रहे जीएसटी सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज पत्थलगांव में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्थलगांव की लोकप्रिय विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुँचीं और ग्राहकों एवं व्यापारियों से आत्मीय संवाद किया।

गोमती साय ने स्थानीय बाइक शोरूम, किराना, कपड़ा, दवाई और उपहार की दुकानों में जाकर व्यापारियों को जीएसटी सुधारों से मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभों और छूट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की जनहितैषी नीतियों से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को सीधा फायदा मिल रहा है।

व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे आमजन और कारोबारियों के लिए राहतकारी बताया। इस अवसर पर गोमती साय ने व्यापारियों को फूल भेंट कर बधाई दी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए स्वदेशी अपनाने तथा वोकल फॉर लोकल अभियान को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि “हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के वोकल फॉर लोकल आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने और स्थानीय व्यापारियों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।’’

यह जनसंपर्क अभियान स्थानीय व्यापारियों को नई कर नीतियों की स्पष्ट जानकारी देने, जीएसटी सुधारों के लाभों से जोड़ने और सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

GstReforms2025 #BJPCGState #VocalForLocal #AatmanirbharBharat #SabkaSathSabkaVikas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *