भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर गंभीर आरोप,कहा मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस अब कर रही लाश की राजनीति,उनके बयानों पर लगा झूठ का सफेद पर्दा हटाया

जशपुर : जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा की महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता आयोजित हुई,सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक श्रीमती गोमती साय,विधायक श्रीमती रायमुनी भगत,भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी सरवर फैजान खान,विजय सहाय,कृपाशंकर भगत,नरेश गुप्ता,श्रीमती शारदा प्रधान मौजूद रहे।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि अत्यंत ही दुख का विषय है कि 2 सितंबर को सड़क दुर्घटना में घटित घटना में 3 लोगों का निधन हुआ,गहरा दुख व्यक्त करती हूं।श्रीमती भगत ने आगे कहा कि हताश कांग्रेस झूठ, फरेब और असंवेदनशील राजनीति कर रही है।कांग्रेस के द्वारा उक्त मामले में राजनीति करते हुवे भ्रामक चीजें कही जा रही हैं कि कोई भी भाजपा के तरफ से वहां नहीं पहुंचा। जबकि मै खुद वहां पहुंच तत्कालीन घायलों से मिल उनका बगीचा के अस्पताल में उचित उपचार कराने जुटी रही,भाजपा के स्थानीय नेतागण भी वहां पूरे समय अपना योगदान सहयोग में देते रहे।जिसके बाद खुद मै 6 एंबुलेंस लेकर 17 घायलों को ले मेडिकल अस्पताल अंबिकापुर ले कर गई जहां उनका समुचित उपचार का व्यव्स्था किया गया।जिसके बाद सुबह 6 बजे मै वहां से निकली हूं,कांग्रेस के नेताओं को ये भी मालूम नहीं हैं कि बगीचा में प्राथमिक उपचार हुआ है जबकि उसकी प्रदेश की सहप्रभारी का बयान आता है कि उनका प्राथमिक उपचार भी नहीं हुआ है,ये निंदनीय है।कांग्रेस के द्वारा अमानवीय व्यवहार घटित किया गया जिसमें मृत शव को चिता में लेटाने के बाद उसे वापस उठाने की बात पर मृतक के परिजनों से अड़े रहे,और उनको 50 लाख मुआवजा दिलाने बरगलाने का प्रयास किया गया। मृतक के परिवार को तत्कालिक सहयोग राशि 25 हजार रुपए दिया गया और मुआवजा राशि 5 लाख रुपए अलग से दिया जा रहा है,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद इसका घोषणा किया है। गत दिनों प्रेस वार्ता कर कांग्रेस ने फर्जी एफआईआर का आरोप लगाया है,जबकि वास्तविकता यह है कि जुरूडाँड़ के स्थानीय नागरिकों ने कांग्रेस द्वारा जबरन कराए गए चक्काजाम से हुई परेशानी की शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने शिकायत पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए सड़क जाम करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की।यह साबित करता है कि कांग्रेस को जुरूडाँड़ के जागरूक निवासियों ने ही नकार दिया है। सोमवार 8 सितंबर 2025 को कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में जो भी आरोप लगाए, वे सभी दुर्भावना से प्रेरित और पूरी तरह से झूठे हैं। वह सभी पीड़ित परिवार के लिए संवेदना व्यक्त करती है।

सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने जशपुर की स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास की कभी चिंता नहीं की।लेकिन चुनाव हारने के बाद अब ढोंग कर रही है।भाजपा सरकार ने पहले ही बजट में जशपुर मेडिकल कॉलेज की घोषणा कर उसका बजट भी जारी किया है।जशपुर में 35 करोड़ की लागत से आधुनिक अस्पताल का निर्माण जारी है, जिसे जनता देख रही है।

जुरूडाँड़ आंदोलन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदसलूकी की। यह जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का आचरण नहीं है।कांग्रेस के शासनकाल का भयदोहन आज भी जनता को याद है।

महिला डीडीसी की गिरफ्तारी पर झूठ

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि कांग्रेस ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने उनकी एक महिला डीडीसी को बिना महिला पुलिसकर्मी की उपस्थिति के रात में गिरफ्तार किया और आधी रात को छोड़ा।जबकि सच्चाई यह है कि घटना स्थल पर महिला एएसआई वैजयंती किंडो ड्यूटी पर तैनात थीं पुलिस ने किसी भी महिला को गिरफ्तार नहीं किया। जिस महिला डीडीसी के नाम पर कांग्रेस राजनीति कर रही है, वह स्वयं पुलिस वैन में सवार हुई थीं।थाने में रोजनामचा में यह दर्ज है कि उन्होंने स्वयं कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके आने-जाने पर कोई आपत्ति नहीं है।इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का यह आरोप पूरी तरह से झूठ और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने जुरूडाँड़ में घटित घटना पर संवेदना व्यक्त किया।उन्होंने कांग्रेस की सहप्रभारी पर छत्तीसगढ़ आकर राजनीति का रोटी सेकने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा का हर सदस्य किसी भी घटना पर स्थानीय स्तर पर तत्काल मदद के लिए पहुंच जाते है।जुरूडाँड़ हादसे पर कांग्रेस का झूठा आरोप था कि कोई मदद को सामने नहीं आया जबकि घटना आके तत्काल बाद जशपुर विधायक,कलेक्टर और एसपी वहां खुद मौजूद हुए। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में सफेद झूठ बोला कि जुरूडाँड़ हादसे के बाद भाजपा के तरफ से कोई भी और प्रशासन के तरफ से कलेक्टर और एसपी मौके पर नहीं पहुँचे। जबकि हकीकत यह है कि सूचना मिलते ही विधायक जशपुर कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर पहुँचे और विधायक सहित पूरा जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में सक्रिय रहा। कांग्रेस को जनता को गुमराह करने की आदत हो गई है।हादसे जैसी गंभीर घटना पर भी राजनीति करना कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है।पत्थलगांव की 2021 की दुर्घटना में कांग्रेस सरकार ने 50 लाख का मुआवजा केवल राजनीतिक दबाव और अपनी छवि बचाने के लिए दिया।जबकि अन्य बड़े हादसों (गरियाबंद 2022, बालोद 2023, बिलासपुर 2023, बेमेतरा 2023) में मृतकों को मात्र 2 से 10 लाख का मुआवजा दिया गया।कांग्रेस की अवसरवादी और झूठी राजनीति का यह ज्वलंत प्रमाण है।जब प्रशासन और भाजपा जनप्रतिनिधि राहत और बचाव कार्य में लगे थे, तब कांग्रेसियों ने शवों के साथ सड़क पर प्रदर्शन कर राहत कार्य में बाधा उत्पन्न की। इससे अंतिम संस्कार में लगे परिजनों को भी परेशानी हुई।स्थानीय लोगों ने कांग्रेस की इस संवेदनहीन हरकत की शिकायत पुलिस से की, जिस पर एफआईआर दर्ज की गई। बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ कर्मचारी रात भर सोए नहीं और इतनी बड़ी घटना पर दो दर्जन से ज्यादा घायलों का समुचित प्राथमिक उपचार किया सराहनीय है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की।जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने भी 1 लाख की सहायता की घोषणा की।घायलों को तुरंत अंबिकापुर भेजकर बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई। कांग्रेस का झूठ बेनकाब है, जबकि भाजपा सरकार और जनप्रतिनिधि हर कदम पर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहे।

कांग्रेस के पूर्व विधायक पर लगा गंभीर आरोप

श्रीमती गोमती साय ने आगे कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय भगत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यही जुरुडांड में वर्ष 2021 में बिजली की घटना से युवक के माता पिता की मौत हो गई थी,जिसके बाद परिवार के लोग जशपुर विधायक से मुआवजा और सहयोग के लिए लगातार आवेदन देकर आग्रह किए,इतना ही नहीं उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आवेदन दिया गया लेकिन उन्होंने इस मांग की पूरा नहीं किया और आज पर्यंत तक एक रुपया भी पीड़ित परिवार को नहीं दिया।अब ये लोग लाश की राजनीति कर रहे है।जिसमें लोगों को बरगला कर 50 लाख रूपये दिलाने का बात कह रहे है,जनता इनकी बातों में नहीं आयेगी।विष्णु देव साय की सरकार पीड़ित परिवार के साथ सदैव खड़ी है और बेहतर रूप से कार्य करेगी।प्रशासन और जनप्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े है।कांग्रेस केवल झूठ, फरेब और संवेदनहीन राजनीति कर रही है।जशपुर की जनता कांग्रेस की इस ओछी राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है।

कांग्रेस का असली चेहरा

श्रीमती गोमती साय न बताया कि 2020 में जुरूडाँड़ में आकाशीय बिजली गिरने से महेश्वर राम यादव के माता-पिता की मृत्यु हुई।तत्कालीन विधायक विनय भगत और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न तो कोई सहायता दी और न ही सांत्वना तक दी। यह कांग्रेस का अमानवीय और असंवेदनशील चेहरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *