छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।
Archives
मुख्यमंत्री निवास में फाग के गीतों के बीच जमी होली: सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारी-कर्मचारियों संग साझा किए खुशियों के रंग
रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज होली का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पारंपरिक फाग गीतों के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गुलाल खेलकर प्रदेशवासियों को आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
90 वर्षीय चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र, अब फिर सुन सकेंगी अपनों की आवाज
कुनकुरी निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग चाका बाई को श्रवण दोष से मुक्ति मिल गई है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित संवेदनशीलता के चलते उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से आशीर्वाद दिया।
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक प्रदर्शन: ईस्ट ज़ोन में जीते 12 पदक, अब वर्ल्ड स्किल्स में दिखेगा प्रदेश का दम
भुवनेश्वर में आयोजित ‘इंडिया स्किल’ ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। प्रदेश के प्रतिभागियों ने 1 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक और 4 मेडल ऑफ एक्सीलेंस जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता को ‘सशक्त युवा, समृद्ध छत्तीसगढ़’ की दिशा में बड़ा कदम बताया।
आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र सोगड़ा आश्रम पहुंचीं विधायक गोमती साय
जशपुर प्रवास के दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय ने विश्व प्रसिद्ध सोगड़ा आश्रम में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने अघोरेश्वर पीठ के प्रमुख पूज्य संभव गुरुपद बाबा जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
जशपुर के ‘नव संकल्प’ संस्थान ने रचा इतिहास: छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में मिली विशेष जगह, 50 बेटियों का नगर सैनिक पद पर चयन बना मिसाल
जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से संचालित जशपुर का ‘नव संकल्प शिक्षण संस्थान’ अब राज्य स्तर पर बदलाव का प्रतीक बन गया है। 50 छात्राओं के नगर सैनिक बनने की उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के आर्थिक सर्वेक्षण में प्रमुखता से शामिल किया गया है, जिसकी सराहना स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर चुके हैं।
जशपुर के स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ की झारखंड में धमक: जोन्हा में शुरू किया टेंट कैंप, स्थानीय महिलाओं को दे रहे ट्रेनिंग और रोजगार
छत्तीसगढ़ के जशपुर से शुरू हुआ स्टार्टअप ‘ट्रिप्पी हिल्स’ अब सरहदों को पार कर झारखंड के पर्यटन को नई दिशा दे रहा है। जोन्हा में टेंट कैंप सेटअप और स्थानीय लोगों को ट्रेनिंग देकर यह स्टार्टअप आजीविका के नए द्वार खोल रहा है।
जशपुर: खेती की नई तकनीक से किसानों की चमकी किस्मत, कम लागत में गेहूं की फसल दे रही बंपर मुनाफा
जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक में उन्नत तकनीक ने बदली किसान की किस्मत। परंपरागत खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि अपनाने वाले गणेश राम यादव ने गेहूं की फसल से कमाया चार गुना अधिक मुनाफा।
अयोध्या की पावन ईंट से ठाकुरदिया खुर्द में रखा गया राम मंदिर का आधार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की बड़ी घोषणाएं
महासमुंद के ठाकुरदिया खुर्द में अयोध्या से लाई गई ईंट से राम मंदिर का भूमिपूजन संपन्न। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंदिर निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए 45 लाख रुपये की लागत से नए भवनों की घोषणा की।
जशपुर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का ऐतिहासिक समापन: ‘जल पुरुष’ डॉ. राजेंद्र सिंह ने दी जल संकट की चेतावनी, जिला पंचायत अध्यक्ष ने की 250 सीटर ऑडिटोरियम की घोषणा
जशपुर के शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि सालिक साय ने छात्राओं की मांग पर कॉलेज में ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति दी, वहीं ‘जल पुरुष’ डॉ. राजेंद्र सिंह ने जशपुर की बांकी नदी के संरक्षण और पारंपरिक जल प्रबंधन पर जोर दिया।
