बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 22 मार्च को राज्य के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन’ का शुभारंभ करेंगे। जगदलपुर से चित्रकोट तक होने वाली इस दौड़ में विजेताओं के लिए 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।
Category: बस्तर
बस्तर में ज्ञान की नई अलख: कलेक्टर ने ‘पुस्तक दान रथ’ को दिखाई हरी झंडी, 7 दिनों तक चलेगा महाभियान
बस्तर जिला प्रशासन ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने ‘पुस्तक दान रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान अगले 7 दिनों तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में चलेगा, जहाँ लोग अपनी पुरानी किताबें दान कर जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद कर सकेंगे।
डॉ. शिबानी की सफलता: PMEGP योजना से डेंटिस्ट्री के सपनों को मिले पंख
आर्थिक चुनौतियों को मात देकर डॉ. शिबानी रानी सारंगी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के सहयोग से जगदलपुर में अपना डेंटल क्लिनिक शुरू किया। आज वे सालाना 4 लाख तक का टर्नओवर हासिल कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बना रही हैं।
खाकी पर दाग: बाघ और तेंदुए के शिकार मामले में डिप्टी रेंजर समेत 9 गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग ने अपने ही एक डिप्टी रेंजर और 8 अन्य शिकारियों को गिरफ्तार किया है, जो वन्यजीवों की खाल बेचने की फिराक में थे।
बस्तर के वनांचलों में ‘ममता’ की डिजिटल दस्तक: घर-घर पेंशन और मातृत्व वंदना की राशि पहुँचा रही हैं बीसी सखियाँ
बस्तर की पथरीली राहों पर अब बैंकिंग सेवाएँ चलकर ग्रामीणों के द्वार तक पहुँच रही हैं। 144 बीसी सखियों ने फरवरी माह में ₹4 करोड़ से अधिक का वित्तीय लेनदेन कर न केवल अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली है, बल्कि बुजुर्गों और धात्री माताओं के लिए ‘संकटमोचक’ बनकर उभरी हैं।
कांकेर में वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: जंगली सुअर के मांस के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कांकेर वनमंडल में अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने सात शिकारियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में जंगली सुअर का मांस और एक जीवित मादा जंगली सुअर बरामद की गई है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की सूचना पर हुई इस कार्रवाई ने क्षेत्र के शिकारियों में हड़कंप मचा दिया है।
बीजापुर: महतारी वंदन योजना ने बदली सुखी पुनेम की दुनिया, ‘किचन गार्डन’ से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
महतारी वंदन योजना से मिली सहायता का सदुपयोग करते हुए बीजापुर की सुखी पुनेम ने आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखी है। अपनी बाड़ी के जरिए वे न केवल परिवार का खर्च चला रही हैं, बल्कि कुपोषण के खिलाफ जंग में सहभागी बन रही हैं।
नारायणपुर: सुशासन एक्सप्रेस से संवर रही सेहत, सुदूर गांवों के 107 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त उपचार
नारायणपुर के सुदूर ग्राम जटवर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 107 ग्रामीणों का इलाज किया गया। शिविर में मलेरिया, टीबी और शुगर की जांच के साथ 80 आयुष्मान कार्ड भी बांटे गए।
बस्तर से वैश्विक मंच तक छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई उड़ान; अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ किर्सी ह्यवैरिनेन ने परखा बस्तर का सामर्थ्य
बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता अब वैश्विक नक्शे पर चमकने को तैयार है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विशेषज्ञ सुश्री किर्सी ह्यवैरिनेन के छह दिवसीय प्रवास ने बस्तर के सामुदायिक पर्यटन मॉडल को नई दिशा दी है। धुड़मारास के होमस्टे और स्थानीय व्यंजनों के साथ बस्तर अब ‘यूएन बेस्ट टूरिज्म विलेज’ की दौड़ में शामिल होने के लिए वैश्विक मानकों को अपना रहा है।
जगदलपुर: कलेक्टर आकाश छिकारा ने योजनाओं के क्रियान्वयन में दिखाई सख्ती, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष फोकस
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में आयुष्मान कार्ड, अपार आईडी और लखपति दीदी योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले क्षेत्रों में एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।
