सुशासन तिहार 2026: अम्बिकापुर में कल सजेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर ही होगा शिकायतों का निपटारा

अम्बिकापुर जिले में ‘सुशासन तिहार’ के तहत 22 मई को लखनपुर के पुहपुटरा और नगर पंचायत सीतापुर में बड़े स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन होने जा रहा है। इसका मकसद आम जनता की मांगों और शिकायतों का बिना किसी देरी के त्वरित समाधान करना है।

अम्बिकापुर की सभी ग्राम पंचायतों में आज सजेगी विशेष ग्राम सभा, कचरा प्रबंधन और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर होगी खुली चर्चा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निर्देशों पर अम्बिकापुर के कलेक्टर अजीत वसंत ने 21 मई को जिले के सभी गांवों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों में विशेष ग्राम सभा बुलाने का आदेश जारी किया है। इस विशेष बैठक का मुख्य उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 और सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण सिविल अपील निर्देशों को ग्रामीणों के बीच पढ़ना और उनका पालन सुनिश्चित करना है, जिसके लिए सरपंच, पंच और सचिवों को ग्रामीणों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना: मैनपाट के धनंजय तिवारी को मिली ₹14,000 से ज्यादा की छूट; भारी-भरकम बिल से मिली राहत

सरगुजा जिले में अब तक ₹28 करोड़ से अधिक का सरचार्ज माफ; बकाया बिलों और किस्तों की सुविधा ने उपभोक्ताओं की चिंता की दूर। धनंजय तिवारी बोले— “साहब, अब किस्तों में पैसा जमा करना आसान हो गया है।”

उदयपुर विकासखंड में विकास की रफ़्तार: मंत्री राजेश अग्रवाल ने 14.64 करोड़ की चार सड़क परियोजनाओं का किया भूमिपूजन

अंबिकापुर के उदयपुर ब्लॉक को मिली बड़ी सौगात; प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मजबूत होगा ग्रामीण नेटवर्क। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा—सड़कें सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य की पहुंच का आधार हैं।

सूखी धरती पर उमड़ी खुशहाली: बलरामपुर के बदौली गांव में चेक डैम ने लिख दी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

मनरेगा के चेक डैम ने बदली बदौली की तकदीर; जल संकट से जूझने वाले किसान अब साल में ले रहे हैं तीन फसलें, पलायन थमा और बढ़ी आय।

सपनों को मिली समय की रफ़्तार: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने कुमिता के करियर को दिए ‘समय के पंख’

अम्बिकापुर की कुमिता के लिए ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि कामयाबी का जरिया बन गई है। गाँव से लाइब्रेरी तक की दूरी और समय की किल्लत को मात देकर कुमिता अब घंटों अतिरिक्त पढ़ाई कर पा रही हैं।

अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू, CM साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ; अब ‘हवाई चप्पल’ वाला भी भरेगा उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इससे सरगुजा संभाग अब सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ गया है, जिससे व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा एलान: किसानों से किया हर वादा हो रहा पूरा; तिलहन फसलों पर मिलेगी ₹11,000 प्रोत्साहन राशि

​अंबिकापुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। धान की ₹3100 खरीदी के बाद अब सरकार तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रति एकड़ ₹11,000 की प्रोत्साहन राशि दे रही है।

अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प: सांसद चिंतामणि महाराज ने 10 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर ₹10 करोड़ की लागत से होने वाले विस्तार कार्यों की आधारशिला रखी। इस परियोजना में 2 नए प्लेटफार्म, नई लूप लाइन और फुट क्रॉसिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

पक्के घर का सपना हुआ साकार: कोरिया की जलकी रानी के परिवार को मिला प्रधानमंत्री आवास का साथ

कोरिया जिले की जलकी रानी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान साबित हुई है। मजदूरी कर जीवन बिताने वाले इस परिवार ने अब कच्चे मकान के संघर्ष को पीछे छोड़ पक्के घर में प्रवेश किया है।