बीजापुर: इंद्रावती के तट पर रोमांच का आगाज़, मट्टीमरका एडवेंचर फेस्ट ने जीता पर्यटकों का दिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बीजापुर के ग्राम मट्टीमरका में इंद्रावती नदी के तट पर भव्य एडवेंचर फेस्ट का आयोजन हुआ। कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस फेस्ट में ‘अनएक्सप्लोर्ड बस्तर’ और ‘ट्रिप्पी हिल्स’ ने रोमांचक गतिविधियों से पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बस्तर पर्यटन की नई उड़ान: वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली रफ्तार, अब विश्व पटल पर चमकेगी बस्तर की पहचान

प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जनजातीय संस्कृति का केंद्र बस्तर अब पर्यटन के नए युग में प्रवेश कर चुका है। राज्य शासन की सक्रियता से चित्रकोट, तीरथगढ़ और कांगेर घाटी जैसे प्रमुख स्थलों पर न केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है, बल्कि होम-स्टे और गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।

आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर पंडुम का किया भव्य शुभारंभ

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर में ‘बस्तर पंडुम-2026’ का आगाज़ करते हुए आदिवासी संस्कृति को सहेजने पर ज़ोर दिया। उन्होंने माओवाद के खात्मे और बस्तर में लौटती शांति की सराहना करते हुए आदिवासी बेटियों की शिक्षा के लिए समाज को आगे आने का आह्वान किया।

विशेष लेख: हिंसा की राह छोड़ ‘हुनर’ से संवर रही जिंदगी

छत्तीसगढ़ शासन की नई पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौटे 40 पूर्व माओवादियों को कांकेर के चौगेल कैंप में ड्राइविंग, सिलाई और काष्ठशिल्प का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब ये हाथ विनाश नहीं, बल्कि विकास की नई गाथा लिख रहे हैं।

बोर्ड परीक्षा से घबराएं नहीं, आत्मविश्वास के साथ हल करें पर्चे: कांकेर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से की भावुक अपील

कांकेर जिले में 20 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने की सलाह दी है। उन्होंने पालकों से बच्चों को अंकों के दबाव से बचाने और शिक्षकों से छात्रों को प्रोत्साहित करने की भावुक अपील की है।

बस्तर को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नया नेशनल हाईवे: सीएम साय ने दिए गुणवत्ता और समय-सीमा के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्माणाधीन एनएच-130डी का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय-सीमा और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। यह हाईवे बस्तर को सीधे महाराष्ट्र से जोड़ेगा।