पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ग्राम झिमकी कोकियाखार निवासी दिव्यांग धनेश्वर साय यादव को ट्राई-साइकिल प्रदान कर पेश की सेवा की मिसाल। विधायक ने कहा— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
Category: जशपुर
जशपुर के युवा किसान अंकित लकड़ा ने पेश की मिसाल: ‘मल्टीलेयर फार्मिंग’ से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा, सालाना कमा रहे लाखों
जशपुर जिले के ग्राम रतबा के युवा किसान अंकित लकड़ा ने पारंपरिक धान की खेती छोड़कर नवाचार का रास्ता चुना है। सरकारी योजनाओं की मदद से उन्होंने मछली, मुर्गी और बागवानी का एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जहाँ एक का ‘वेस्ट’ दूसरे के लिए ‘आहार’ बनता है।
जशपुर का दुर्गम गांव ‘बस्तला’ बना मिसाल: पहाड़ियों के बीच हर घर पहुँचा नल से जल, महिलाओं को मिली कोसों पैदल चलने से मुक्ति
झारखंड सीमा पर स्थित घने जंगलों से घिरे ग्राम बस्तला में जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर। 10 किलोलीटर के ओवरहेड टैंक से 39 परिवारों को मिल रहा स्वच्छ पेयजल, जलजनित बीमारियों पर लगी लगाम।
आधी आबादी की पूरी ताकत: जशपुर की महिलाएं बन रही हैं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। जिले में अब तक 18,218 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि 2027 तक 30 हजार से अधिक महिलाओं को इस लक्ष्य से जोड़ने की तैयारी है।
PM सूर्य घर योजना का कमाल: जशपुर के कोइरा राम का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’, ₹90,000 की सरकारी सब्सिडी से रोशन हुआ घर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जशपुर के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। बगीचा विकासखंड के कोइरा राम ने ₹1.20 लाख के सोलर सिस्टम पर ₹90 हजार की भारी सब्सिडी पाकर अपने घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना लिया है।
जशपुर: कुनकुरी कृषि महाविद्यालय में 23 मार्च से ‘कृषि क्रांति एक्सपो 2.0’
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर की महिलाएं खेती में नवाचार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ग्राम सोगड़ा की संजीता एक्का ने मछली, बत्तख और सुअर पालन से आय के नए स्रोत खोले हैं। अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती सिखाने के लिए कुनकुरी में 3 दिवसीय भव्य कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है।
जशपुर: पीएम जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन, किसनी बाई और अरविन्द राम का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर के दूरस्थ अंचलों में निवासरत पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत अब इन परिवारों को कच्चे झोपड़ों और सांप-बिच्छू के डर से मुक्ति मिल रही है।
जशपुर में सुरक्षा की दोहरी ढाल: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ‘HPV टीकाकरण’ और बच्चों के लिए ‘शिशु संरक्षण माह’ का शंखनाद
जशपुर में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने और बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए दो बड़े अभियान शुरू हुए हैं। 14-15 वर्ष की किशोरियों को पहली बार निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है, वहीं 81 हजार से अधिक बच्चों को विटामिन-ए और आयरन की खुराक पिलाकर सुरक्षित किया जाएगा।
जशपुर में बदलाव की बयार: गर्मी में धान छोड़ मक्के की खेती से किसान मालती ने कमाया दोगुना मुनाफा, कम पानी में हुई ₹88,200 की शुद्ध आय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ‘जल संरक्षण और किसान कल्याण’ पहल रंग ला रही है। पत्थलगांव के किसान मालती मोहन ने कृषि विभाग की सलाह मानकर गर्मी के मौसम में धान की पारंपरिक खेती के बजाय मक्के को अपनाया। महज 2 एकड़ में ₹1 लाख की उपज लेकर उन्होंने साबित कर दिया कि सही फसल चुनाव से किसानों की आय दोगुनी हो सकती है।
जशपुर में सुशासन की नई रफ़्तार: ₹126 करोड़ की लागत से बिछेगा 42 सड़कों का जाल, मुख्यमंत्री साय ने दी विकास को नई दिशा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पीएमजीएसवाई (PMGSY) के तहत 126 करोड़ रुपये की लागत से 42 नई सड़कों के निर्माण की निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे जिले के दूरस्थ अंचलों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि की राह आसान होगी।
