छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास और जनसंपर्क की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री यहाँ कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं शासकीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
Category: जशपुर
विधायक गोमती साय ने बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”; तमता में पल्स पोलियो अभियान का आगाज
“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार” के संकल्प के साथ आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तमता में सघन पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक एवं पूर्व सांसद श्रीमती गोमती साय जी के कर-कमलों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।
नागवंशी समाज के सम्मेलन में पहुंचीं विधायक गोमती साय; कहा- समाज की एकजुटता ही विकास का आधार
ग्राम घुघुरी में आयोजित नागवंशी समाज के भव्य सामाजिक सम्मेलन में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता और सशक्तिकरण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा , दो वर्षों के सुशासन में विकास के नए आयाम, 1000 करोड़ से अधिक की सड़क-पुल परियोजनाएं स्वीकृत-विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर जिले के कुनकरी पहुंचे। सलियाटोली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा: सलीयाटोली में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जशपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सलीयाटोली में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विधायक गोमती साय ने दी सौगात: डुडूगजोर और बुढ़ाडांड में किया सामुदायिक भवन का भूमि पूजन
क्षेत्र के विकास को निरंतर गति देते हुए पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने आज ग्राम पंचायत डुडूगजोर और ग्राम पंचायत बुढ़ाडांड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विधायक ने कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
St. Xavier’s English Medium School पत्थलगांव के वार्षिक उत्सव में शामिल हुईं विधायक गोमती साय
पत्थलगांव स्थित St. Xavier’s English Medium School में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
पत्थलगांव: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विधायक कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक, बूथ स्तर पर 100% सटीकता सुनिश्चित करने पर जोर
विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने और कार्यों की समीक्षा करने के उद्देश्य से आज पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सांसद राधेश्याम राठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: जिला पंचायत CEO अभिषेक कुमार ने दिखाई सख्ती, लापरवाही पर पण्डरापाठ और टट्केला के प्राचार्यों को थमाया ‘शो-काज’ नोटिस
जिले में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार (IAS) एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिले के समस्त बीईओ (BEO), एबीईओ (ABEO) और हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर दो प्राचार्यों पर गाज गिरी है।
