छत्तीसगढ़ शासन ने कोरबा के विकासखण्ड कटघोरा और पाली में दो महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। इससे सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।
Category: छत्तीसगढ़
नवा रायपुर में जल्द शुरू होगा शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का निर्माण, बनेगा भव्य कन्वेंशन सेंटर
छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में जनजातीय गौरव को संजोने के लिए शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय के दूसरे चरण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इसमें ऑडिटोरियम और फूड कोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी।
बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प: CM साय ने बगिया से ‘जागरूकता रथ’ को दिखाई हरी झंडी; 100 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान का आगाज़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के बगिया से ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 8 मार्च तक चलने वाला यह रथ प्रदेश के गांव-गांव जाकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाएगा और छत्तीसगढ़ को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल करेगा।
नारी शक्ति की उड़ान: बिहान योजना ने बदली सुखमंती बैगा की किस्मत, किराना दुकान से बनीं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले की सुखमंती बैगा ने ‘बिहान’ योजना के सहयोग से अपनी आर्थिक तंगहाली को पीछे छोड़कर सफलता की नई इबारत लिखी है। बैंक लिंकेज से मिले ऋण के जरिए किराना दुकान खोलकर वे आज न केवल सम्मानजनक आय अर्जित कर रही हैं, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई हैं।
बोर्ड परीक्षा से घबराएं नहीं, आत्मविश्वास के साथ हल करें पर्चे: कांकेर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों से की भावुक अपील
कांकेर जिले में 20 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने की सलाह दी है। उन्होंने पालकों से बच्चों को अंकों के दबाव से बचाने और शिक्षकों से छात्रों को प्रोत्साहित करने की भावुक अपील की है।
CM साय का अनोखा अंदाज: 10 रुपए की टिकट लेकर मयाली में चलाया एटीवी और साधा निशाना; एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के मयाली नेचर कैंप में 10 रुपए का टिकट कटाकर सामान्य नागरिक की तरह प्रवेश किया और 4 नए एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं एटीवी (ATV) बाइक चलाकर और तीरंदाजी कर युवाओं को साहसिक खेलों के प्रति प्रेरित किया और स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
अंतरिक्ष की गहराईयों को करीब लाएंगे लेखक सौरभ सिंह: गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने किया उनकी नई पुस्तक का विमोचन
लेखक सौरभ सिंह की नई पुस्तक ‘The Magic of the Night Sky’ का विमोचन देश के गौरव और गगनयात्री शुभांशु शुक्ला द्वारा किया गया। यह पुस्तक रात्रि आकाश के रहस्यों को सरल भाषा में युवाओं और खगोल प्रेमियों तक पहुँचाने का एक अनूठा प्रयास है।
जशपुर को मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ‘मयाली-बगीचा पर्यटन विकास परियोजना’ का भूमिपूजन
स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर के मयाली और बगीचा क्षेत्र का कायाकल्प होगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली इस परियोजना से मधेश्वर पहाड़ और कैलाश गुफा को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिलेगी।
राजिम कुंभ कल्प 2026: त्रिवेणी संगम पर संतों का लिया आशीर्वाद, मंत्री राजेश अग्रवाल ने चखा ‘बिहान’ दीदियों के हाथों बने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद
राजिम कुंभ कल्प में पहुंचे संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संतों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने बिहान समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए पारंपरिक व्यंजनों की सराहना की और राम वनगमन पथ की जीवंत झांकी का निरीक्षण किया।
पर्यटन की नई उड़ान: भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी की तैयारियाँ पूर्ण, पर्यटकों को मिलेगा 17 बार नदी पार करने का रोमांच
कबीरधाम के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर दर्शन के साथ अब पर्यटक जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकेंगे। वन विभाग ने 34 किमी लंबा रोमांचक सफारी रूट तैयार किया है, जिसमें 17 बार सकरी नदी को पार करने का अनूठा अनुभव मिलेगा।
