साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में गठित होगी ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स’; प्रदेश को मिलेंगे अपने कमर्शियल पायलट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। नशे के खिलाफ जंग के लिए टास्क फोर्स, सुरक्षा के लिए SOG का गठन और युवाओं के लिए राज्य में ही ‘फ्लाइट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन’ की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘वूमेन फॉर वेटलैण्ड्स’ पोस्टर का अनावरण; नवागढ़ पक्षी विहार को ‘रामसर साइट’ बनाने की उठी मांग

विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को जल-स्रोतों के संरक्षण से जोड़ने वाले अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के जुड़ने से ही पर्यावरण संरक्षण एक जन-आंदोलन बनेगा।

महतारी वंदन योजना का कमाल: ₹1000 की बचत से खरीदी सिलाई मशीन, अब हर महीने ₹5000 कमा रहीं भगवती रात्रे

रायपुर की भगवती रात्रे ने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को केवल खर्च नहीं किया, बल्कि उसे निवेश कर सिलाई मशीन खरीदी। आज वे आत्मनिर्भर बनकर अपने बीमार पति और परिवार का सहारा बन रही हैं।
Tags: महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ न्यूज़, महिला सशक्तिकरण, रायपुर, स्वरोजगार, विष्णु देव साय, आत्मनिर्भर भारत

रायपुर: विष्णुदेव साय सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा, 9328 श्रमिकों के खाते में पहुंचे 18.23 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने डीबीटी के माध्यम से 9328 श्रमिकों के खाते में 18.23 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की। पिछले दो वर्षों में सरकार ने अब तक 800 करोड़ से अधिक की राशि श्रमिकों के कल्याण के लिए जारी की है।

जशपुर में अब आसमान से होगी हाथियों की निगरानी, वन विभाग ने लॉन्च की ‘ड्रोन तकनीक’

जशपुर वन मंडल में मानव-हाथी द्वंद्व को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। अब घने जंगलों के बीच हाथियों की हलचल पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी, जिसके लिए वन विभाग के मैदानी अमले को एक्सपर्ट्स द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव, शांति प्रिय समाज हमारी पहचान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दामाखेड़ा में आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद लिया। उन्होंने संत समागम समारोह के लिए सरकारी अनुदान को बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने और दामाखेड़ा का नाम आधिकारिक तौर पर ‘कबीर धर्मनगर’ करने की प्रक्रिया तेज करने का ऐलान किया।

रतनपुर बनेगा भव्य धार्मिक पर्यटन केंद्र: डिप्टी सीएम अरुण साव ने की ₹2.20 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रतनपुर को कॉरीडोर के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है। माघी पूर्णिमा मेले के दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम के लिए 2 करोड़ और अन्य विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की।

विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है बजट 2026-27, छत्तीसगढ़ को मिलेगा सीधा लाभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘विकसित भारत’ का रोडमैप बताया है। उन्होंने कहा कि एआई आधारित खेती, सस्ती दवाइयों और लखपति दीदी योजना के विस्तार से छत्तीसगढ़ के किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

जशपुर में ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ से सुगम हुआ सफर: पहाड़ी इलाकों में अब दूरी नहीं रही मजबूरी, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिल रही मुफ्त सेवा

जशपुर जिले के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ वरदान साबित हो रही है। 8 प्रमुख रूटों पर बसों के संचालन से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बाजारों तक पहुंच आसान हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल से दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को किराए में पूर्ण छूट मिल रही है

केंद्रीय बजट 2026 पर्यटन एवं संस्कृति के लिए ऐतिहासिक उपहार, छत्तीसगढ़ के विकास में बनेगा मील का पत्थर: मंत्री राजेश अग्रवाल

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और इको-टूरिज्म के लिए क्रांतिकारी बताया है। बजट में टीसीएस कटौती और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटलिटी जैसे फैसलों से छत्तीसगढ़ में रोजगार और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।