शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: जिला पंचायत CEO अभिषेक कुमार ने दिखाई सख्ती, लापरवाही पर पण्डरापाठ और टट्केला के प्राचार्यों को थमाया ‘शो-काज’ नोटिस

जिले में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार (IAS) एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिले के समस्त बीईओ (BEO), एबीईओ (ABEO) और हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर दो प्राचार्यों पर गाज गिरी है।

CG Weather Update: अंबिकापुर और सरगुजा में कड़ाके की ठंड की दस्तक! अगले 48 घंटों में लुढ़केगा पारा

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है, जिसके मुताबिक अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर जैसे इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

लैलूंगा के कुंजारा में राजस्व विभाग का बड़ा कारनामा — बिना आदेश नक्शे से की गई छेड़छाड़

लैलूंगा (कुंजारा): राजस्व विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला कुंजारा गांव में उजागर हुआ है, जहाँ बिना किसी वैध आदेश के भूमि नक्शे में हेरफेर किए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस विवाद का संबंध एकलव्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय के भूमि क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिससे पूरा क्षेत्र चर्चाओं में है और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

भदरापारा के गरीबों से छीना गया “प्रधानमंत्री आवास” का हक — लैलूंगा नगर पंचायत में गूंजा बड़ा सवाल, आखिर जिम्मेदार कौन?

वार्ड क्रमांक 15 के अति गरीब परिवार आज भी खुले आसमान के नीचे, अमीरों को मिला आवास का लाभ — जांच और न्याय की उठी मांग।

कोनी, बिलासपुर में भी मिलेगा जशपुर का मशहूर नाश्ता ‘धुसका’

जशपुर का पारंपरिक और मशहूर नाश्ता धुसका अब बिलासपुर के स्वादप्रेमियों को भी लुभाने के लिए तैयार है। रिवर व्यू कॉलोनी, कोनी, बिलासपुर के सामने नया धुसका फूड ट्रक शुरू हुआ है, जहाँ लोग शाम से रात तक इस लजीज व्यंजन का आनंद लेने पहुँच रहे हैं।

सरगुजा में खुलने जा रहा देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे, मैनपाट से होगी शुरुआत

देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे अब सरगुजा के मैनपाट में खुलने जा रहा है। इससे पहले अंबिकापुर नगर निगम ने वर्ष 2019 में देश का पहला शहरी गार्बेज कैफे शुरू किया था, जिसकी चर्चा विदेशों तक हुई और इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पुरस्कार मिले।

बिलासपुर में बड़ा ट्रेवल्स ठगी कांड, पीड़ित पहुंचे एसपी ऑफिस

बिलासपुर शहर में एक बड़े ठगी कांड का खुलासा हुआ है। दर्जनों वाहन मालिक आज सिविल लाइन स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला गंभीर देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साय सरकार ने खोला शिक्षक भर्ती का पिटारा, इतने पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई है।

महतारी वंदन योजना के लिए फिर से आवेदन शुरू, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कह दी ये बड़ी बात, अब इन महिलाओं को मिलेगा अवसर

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। लंबे समय से आवेदन का इंतजार कर रहीं वंचित महिलाओं के लिए सरकार ने फिर से योजना का पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। इस बार यह सुविधा बस्तर जिले के लिए शुरू की जा रही है जहां की नक्सल प्रभावित और योजना से छूटी हुई महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।