रायगढ़ के सराईपाली में बिना अनुमति चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि आम जनता का रास्ता रोकने और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।