पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन: अब साउथ ब्लॉक नहीं, यहाँ से चलेगा देश; जानें क्या है खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पीएमओ के नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ का लोकार्पण किया। 78 वर्षों बाद देश का सत्ता केंद्र ब्रिटिश कालीन बिल्डिंग से निकलकर आधुनिक और डिजिटल ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट हो गया है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से चमकेगा वस्त्र उद्योग; अनिल राजवंशी बोले- 4.5 करोड़ लोगों को होगा फायदा

भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का वस्त्र उद्योग ने स्वागत किया है। अनिल राजवंशी के अनुसार, इस समझौते से व्यापार बढ़ेगा और करोड़ों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

कुआलालंपुर पहुँचे पीएम मोदी: ‘भरोसा भारत की सबसे बड़ी करेंसी’, मलेशिया में जल्द शुरू होगी UPI सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय मलेशिया दौरे के पहले दिन कुआलालंपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति और वैश्विक साख का जिक्र किया। पीएम ने घोषणा की कि भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI जल्द ही मलेशिया में भी काम करना शुरू कर देगा।

मणिपुर में लोकतंत्र की वापसी: युमनम खेमचंद सिंह बने नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

मणिपुर में करीब एक साल से जारी राष्ट्रपति शासन का अंत हो गया है। भाजपा नेता और मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ युमनम खेमचंद सिंह ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शांति बहाली और सभी समुदायों को साथ लेकर चलना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

देश में टैक्सी क्रांति: अमित शाह ने लॉन्च किया ‘भारत टैक्सी’ ऐप; ओला-उबर से 30% सस्ता सफर और ड्राइवरों को 0% कमीशन का तोहफा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को देश के पहले सहकारी आधारित राइड-हैलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ किया। ‘सारथी ही मालिक’ के सिद्धांत पर आधारित यह सेवा यात्रियों के लिए 30% तक सस्ती होगी और ड्राइवरों को शोषण से मुक्ति दिलाकर उन्हें कंपनी का हिस्सेदार बनाएगी।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता 2026: ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर हुआ 18%, द्विपक्षीय व्यापार में नए युग की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद भारत और अमेरिका ने ऐतिहासिक ट्रेड डील को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिससे भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद है।

किसानों के लिए क्रांति का सूत्रपात: ‘भारत-विस्तार’ AI टूल लॉन्च, क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेगी सटीक कृषि जानकारी

केंद्रीय बजट 2026 में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। सरकार ने ‘भारत-विस्तार’ नामक एक बहुभाषी AI टूल लॉन्च किया है, जो किसानों को उनकी क्षेत्रीय भाषाओं में कृषि संबंधी हर जानकारी उपलब्ध कराएगा, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी।

गरियाबंद के नन्हे ‘जनप्रतिनिधियों’ ने देश में लहराया छत्तीसगढ़ का तिरंगा

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित दिल्ली की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 800 स्कूलों को पछाड़कर गरियाबंद के छात्रों ने मारी बाजी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई, स्कूल को मिली 1 करोड़ की प्रोत्साहन राशि।

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: ‘दुनिया पस्त, भारत मस्त’; भारत की विकास दर 7.2% तक रहने का अनुमान, महंगाई पर बड़ी जीत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। सर्वे के अनुसार भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% रहने का अनुमान है, जबकि महंगाई दर ऐतिहासिक रूप से कम 1.7% पर आ गई है।

BIG BREAKING: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान हादसे में निधन, पुणे के बारामती में हुआ हादसा

महाराष्ट्र की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें श्री पवार सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई है।