CG TET 2026: महासमुंद में 1 फरवरी को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, कलेक्टर ने नियुक्त किए 17 परिवहन अधिकारी; जानें पूरा शेड्यूल

महासमुंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026’ (CG TET) के लिए महासमुंद जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा का आयोजन रविवार, 01 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय महासमुंद में किया जाएगा।

​परीक्षा को निर्विघ्न और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री सुरक्षित पहुंचाने के लिए 17 परिवहन अधिकारियों/पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

​दो पालियों में होगी परीक्षा:

​यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 6964 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे:

  • प्रथम पाली: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक। इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 2524 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
  • द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:45 बजे तक। इसके लिए 17 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहाँ 4440 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

​सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अधिकारियों की नियुक्ति:

​कलेक्टर श्री लंगेह ने परीक्षा सामग्री की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए एक विशिष्ट परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

नियुक्त अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

  • केन्द्र क्र. 2301: श्री आशीष कुलदीप (कार्यपालन अभियंता, प्र.मं.ग्रा.स.)
  • केन्द्र क्र. 2302: श्री सी.एस. चंद्राकर (कार्यपालन अभियंता, लो.नि.)
  • केन्द्र क्र. 2303: श्री अजय कुमार खरे (कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन)
  • केन्द्र क्र. 2304: श्री सुनील कुमार सूर्यवंशी (जिला आबकारी अधिकारी)
  • केन्द्र क्र. 2305: श्री वेंकटेश एम.जी. (अनुविभागीय अधिकारी, वन परिक्षेत्र)
  • केन्द्र क्र. 2306: श्री राम कुमार ध्रुव (जिला परिवहन अधिकारी)
  • केन्द्र क्र. 2307: श्रीमती शिल्पा साय (सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास)
  • केन्द्र क्र. 2308: श्री नुरेन्द्र कुमार चंद्राकर (कार्यपालन अभियंता, गृह नि.मं.)
  • केन्द्र क्र. 2309: श्रीमती संगीता सिंह (उप संचालक, समाज कल्याण)
  • केन्द्र क्र. 2310: डॉ. अंजना नायडू (उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं)
  • केन्द्र क्र. 2311: श्री विजय कुमार लहरे (जिला शिक्षा अधिकारी)
  • केन्द्र क्र. 2312: श्री रेखराज शर्मा (जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा)
  • केन्द्र क्र. 2313: श्री फागुलाल नागेश (खनिज अधिकारी)
  • केन्द्र क्र. 2314: श्री भीमराव घोड़ेसवार (सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी)
  • केन्द्र क्र. 2315: श्री ए.ओ. लॉरी (जिला रोजगार अधिकारी)
  • केन्द्र क्र. 2316: सुश्री पायल साव (सहायक संचालक, उद्यान)
  • केन्द्र क्र. 2317: श्री संजु लाल सिंह (सहायक संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश)

​प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *