पत्थलगांव विधानसभा: सीएम साय और विधायक गोमती साय की मौजूदगी में विकास कार्यों की सौगात, कोतबा में हुआ भव्य भूमिपूजन

जशपुर/कोतबा: पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत कोतबा नगर में आज विकास की नई इबारत लिखी गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के मुख्य आतिथ्य और सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय जी की विशेष उपस्थिति में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने हेतु विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

सीएम साय का संबोधन: सुशासन और विकास का वादा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने विशाल जनसमुदाय के समक्ष राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ब्यौरा रखा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन और अंत्योदय के मूल मंत्र पर काम कर रही है।

विधायक गोमती साय ने जताई प्रतिबद्धता

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा के समग्र विकास के लिए वे और उनकी सरकार संकल्पित है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के आगमन और क्षेत्र को दी गई सौगातों के लिए उनका आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

इस गरिमामय आयोजन में मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग जी, श्री सुनील गुप्ता जी, और श्री मनीष अग्रवाल जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनके अलावा समस्त मंडल अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्यगण भी मौजूद रहे।

जनता में दिखा भारी उत्साह

कार्यक्रम का सफल आयोजन जनसहयोग एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण से संभव हो पाया। क्षेत्रवासियों में अपने लोकप्रिय नेताओं को अपने बीच पाकर उत्साह और विश्वास का वातावरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *