जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में 35 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति, ग्रामीणों की मांग पूरी

जशपुर।पथलगांव विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित कई निर्माण कार्यों को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए जशपुर जिला प्रभारी मंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी जी ने कुल 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।

स्वीकृत कार्यों का विवरण इस प्रकार है –

  • 1. सी.सी. रोड निर्माण, पत्थलगांव – बिरिमडेगा (रामेश्वर घर से लेदवा घर तक)10.00 लाख।
  • 2. पत्थलगांव – तमता, सी.सी. रोड निर्माण (मेन रोड से महेश घर तक)05.00 लाख।
  • 3. पत्थलगांव – मयूरनाचा, सी.सी. रोड निर्माण (मुख्य मार्ग बागमड़ा से सरबल घर तक)05.00 लाख।
  • 4.पत्थलगांव – कांसाबेल, सी. रोड निर्माण (शांति नगर बस्ती में) 05.00 लाख।
  • 5. पत्थलगांव –बहनाटांगर, सी.सी. रोड निर्माण (खपरापारा आंगनबाडी से मुख्य मार्ग तक)05.00 लाख।
  • 6.पत्थलगांव – सुरंगपानी, सी.सी. रोड निर्माण (इंदल घर से प्रा.शाला पहुंच मार्ग तक) 05.00 लाख।

इन कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। लोग वर्षों से सी.सी. सड़कों के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब इन मार्गों के बन जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने इस स्वीकृति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि – “प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पथलगांव विधानसभा क्षेत्र में हर वह काम होगा जिसकी जरूरत जनता को है।”

मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार अग्रवाल ने मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं विधायक गोमती साय का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। लुड़ेग तमता मण्डल के महामंत्री लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा है “मैं स्वयं इसी मोहल्ले का निवासी हूँ। लेकिन दशक पूर्ण हो जाने पर भी यह कार्य नही हो सका था परंतु विष्णु के सुशासन में मण्डल अध्यक्ष जी के अगुवाई में यह कार्य तत्काल सम्भव हो सका जिसके लिए हम समस्त मोहल्लेवासी आपको हृदय की गहराई से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *