पत्थलगांव विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने दी विकास की सौगात; जामझोर में छात्रावास व भवनों का भूमिपूजन

जशपुर। पत्थलगांव विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय आज अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर रहीं, जहाँ उन्होंने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। ग्राम जामझोर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में 100 सीटर बालक छात्रावास और तीन नवीन सामुदायिक भवनों का विधिवत भूमिपूजन किया।

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव: भूमिपूजन के बाद जनता को संबोधित करते हुए श्रीमती साय ने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए बेहतर सुविधाओं का होना अनिवार्य है। 100 बिस्तरों वाले इस छात्रावास के निर्माण से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

सामाजिक कार्यों को मिलेगा बढ़ावा: विधायक ने आगे कहा कि तीन नए सामुदायिक भवनों का निर्माण होने से ग्रामीणों को अपने सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह भवन सर्वसमाज के उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

​इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनियारों परहा, जनपद सदस्य श्री मती साय, मंडल अध्यक्ष श्री जागेश्वर यादव, श्रीमती मीना चौहान सहित समस्त सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *