जशपुर/फरसाबहार: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ द्वारा जारी नवीनतम सूची में जशपुर जिले के ऊर्जावान युवा नेता गोपाल कश्यप को जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर आसीन किया गया है। वर्तमान में जनपद पंचायत सदस्य (जनपद पंचायत-फरसाबहार) के रूप में सक्रिय गोपाल कश्यप की इस नियुक्ति ने क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
दृष्टि, कर्म और लक्ष्य का संगम
गोपाल कश्यप अपनी कार्यप्रणाली में “दृष्टिः – कर्म – लक्ष्यं” के मंत्र को प्राथमिकता देते हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि इसी दूरदर्शिता और कर्मठता के कारण ही संगठन ने उन्हें इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जनपद सदस्य के रूप में जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं को सुलझाने का उनका अनुभव अब भाजयुमो के संगठन विस्तार में काम आएगा।
जशपुर जिले की नई कार्यकारिणी
प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से घोषित इस नई टीम में जशपुर का प्रतिनिधित्व मजबूती से रखा गया है:
- विजय आदित्य सिंह: जिलाध्यक्ष
- गोपाल कश्यप: जिला महामंत्री (जनपद सदस्य, फरसाबहार)
- राजा सोनी: जिला महामंत्री
फरसाबहार और केरसई में जश्र का माहौल
गोपाल कश्यप की नियुक्ति की खबर जैसे ही उनके गृह क्षेत्र में पहुँची, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। क्षेत्रीय युवाओं का कहना है कि एक सक्रिय जनपद सदस्य को जिला स्तर पर महामंत्री बनाए जाने से फरसाबहार और केरसई क्षेत्र की समस्याओं और युवाओं की आवाज को अब एक बड़ा मंच मिलेगा।
