भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से चमकेगा वस्त्र उद्योग; अनिल राजवंशी बोले- 4.5 करोड़ लोगों को होगा फायदा

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए अंतरिम व्यापार समझौते से देश के वस्त्र (Textile) उद्योग में उत्साह की लहर है। इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत करते हुए उद्योग जगत के दिग्गजों ने इसे भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए एक मील का पत्थर बताया है।

आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष अनिल राजवंशी ने इस समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस कदम से न केवल भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार में मजबूती आएगी, बल्कि यह भारतीय वस्त्र निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

​श्री राजवंशी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इस समझौते का सीधा लाभ वस्त्र उद्योग से जुड़े 4.5 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि व्यापारिक बाधाएं कम होने से बड़े पैमाने पर नए रोजगार सृजित होंगे और देश में उत्पादन क्षमता में भी भारी वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *