जशपुर मेगा भर्ती शिविर 2026: 600 पदों पर सीधी भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

जशपुर: जिला प्रशासन और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के सौजन्य से जशपुर के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा द्वार खुल गया है। देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस.आई.एस. इंडिया लिमिटेड (SIS India Ltd) द्वारा जिले के विभिन्न थानों में 7 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक विशेष भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

भर्ती का पूरा विवरण:

योग्यता: सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास और सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद ₹16,000 से ₹25,000 तक का वेतन और अन्य सरकारी सुविधाएं जैसे PF और पेंशन भी दी जाएगी।

कुल पद: इस शिविर के माध्यम से कुल 600 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 500 पद सुरक्षा जवान और 100 पद सुरक्षा सुपरवाइजर के शामिल हैं।

आज की शुरुआत: भर्ती प्रक्रिया आज, 7 जनवरी को कांसाबेल थाने से शुरू हो चुकी है।

आगामी कार्यक्रम: 8 जनवरी को कुनकुरी, 9 जनवरी को दुलदुला, 10 जनवरी को जशपुर, 12 जनवरी को मनोरा और इसी तरह अन्य थानों में शिविर लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *