कुकरगाँव में कर्मा प्रतियोगिता का शुभारम्भ, गोमती साय हुईं शामिल

लुडेग-तमता मण्डल के ग्राम कुकरगाँव में आज पारंपरिक कर्मा प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय विशेष रूप से सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय जी, मण्डल अध्यक्ष श्री विशाल अग्रवाल जी सहित मण्डल पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में गोमती साय ने कहा कि—
“कर्मा नृत्य हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन की आत्मा है। यह नृत्य सामाजिक एकता, भाईचारे और सामूहिक उत्साह का प्रतीक है, जो हमें हमारी जड़ों और परंपराओं से जोड़ता है।”

कर्मा प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर स्थानीय कलाकारों ने ढोल-मांदर की थाप पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वातावरण में पारंपरिक लोक-संगीत और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करता है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं और लोक जीवन से जुड़ने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *