तमता/पत्थलगांव: “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार” के संकल्प के साथ आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तमता में सघन पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय जी के कर-कमलों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
- श्रीमती गोमती साय जी (विधायक, पत्थलगांव)
- श्री मनीष अग्रवाल जी (भाजपा जिला महामंत्री)
- श्रीमती हीरावती पैंकरा जी (जिला पंचायत सदस्य)
- श्री विशाल अग्रवाल जी (मंडल अध्यक्ष)
कार्यक्रम में भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

स्वस्थ बचपन से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण: गोमती साय
अभियान को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को पोलियो मुक्त रखने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं। बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘दो बूंद जिंदगी की’ केवल एक दवा नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के सुरक्षित भविष्य का सुरक्षा कवच है।” उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव-गांव जाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा पिलाने के साथ ही, जो बच्चे केंद्र तक नहीं पहुंच पाए हैं, उन्हें विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।
