पत्थलगांव: जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय अचानक बालाझार पंचायत पहुँचीं। बिना किसी पूर्व सूचना के किए गए इस दौरे में उन्होंने ग्रामवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को विस्तार से जाना।

ग्रामीणों ने पानी, सड़क, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ विधायक के समक्ष रखीं। विधायक साय ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी ग्रामवासी की समस्या को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा और विकास कार्यों में जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि “जनप्रतिनिधि का असली दायित्व केवल विधानसभा या कार्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनना और समाधान करना ही वास्तविक सेवा है।”
ग्रामवासियों ने विधायक गोमती साय के इस अचानक दौरे की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का जनसंपर्क उन्हें यह भरोसा दिलाता है कि उनकी आवाज सीधे प्रतिनिधि तक पहुँच रही है।
