प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जशपुर के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। बगीचा विकासखंड के कोइरा राम ने ₹1.20 लाख के सोलर सिस्टम पर ₹90 हजार की भारी सब्सिडी पाकर अपने घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना लिया है।
Tag: Chhattisgarh
बिहान योजना से संवरी भगवती की तकदीर: ईंट निर्माण और किराने के दम पर गुमगरा खुर्द की बेटी बनी ‘लखपति दीदी’
सरगुजा की भगवती सिंह ने बिहान योजना के माध्यम से घर की चारदीवारी से निकलकर सफल उद्यमी तक का सफर तय किया है। सब्जी की खेती, ईंट निर्माण और किराना व्यवसाय के जरिए उन्होंने न केवल अपना पक्का घर बनवाया, बल्कि आज वे समाज के लिए ‘लखपति दीदी’ की मिसाल बन गई हैं।
राज्यपाल रमेन डेका ने शिवतराई में बैगा-बिरहोर आदिवासियों के बीच बिताया समय
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने शिवतराई प्रवास के दौरान बैगा-बिरहोर आदिवासियों से संवाद कर उनकी संस्कृति सहेजने की सीख दी। उन्होंने तीरंदाजी खिलाड़ियों के लिए 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री निवास में फाग के गीतों के बीच जमी होली: सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारी-कर्मचारियों संग साझा किए खुशियों के रंग
रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज होली का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पारंपरिक फाग गीतों के बीच अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गुलाल खेलकर प्रदेशवासियों को आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
90 वर्षीय चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र, अब फिर सुन सकेंगी अपनों की आवाज
कुनकुरी निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग चाका बाई को श्रवण दोष से मुक्ति मिल गई है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित संवेदनशीलता के चलते उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से आशीर्वाद दिया।
जशपुर को CM साय की बड़ी सौगात: 30.59 करोड़ की लागत से चमकेंगी जिले की 9 सड़कें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के लिए 30.59 करोड़ रुपये की 9 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन सड़कों के निर्माण से जिले के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
छत्तीसगढ़ के आश्रम-छात्रावासों में अब गूंजेगा ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ का मंत्र; ‘प्रोजेक्ट संकल्प-2026’ से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य
प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा के मार्गदर्शन में शुरू हुआ ‘प्रोजेक्ट संकल्प-2026’। दो चरणों में मिलने वाले प्रशिक्षण के जरिए आश्रम और छात्रावासों को बनाया जाएगा व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र। बच्चों को जीवन की चुनौतियों के लिए किया जाएगा तैयार।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘रक्तदान’ से दिया सेवा का संदेश; 62वें जन्मदिन पर 62 यूनिट रक्त संग्रह का अनूठा संकल्प
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस पर रायपुर स्थित निवास कार्यालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। ‘रक्तदान महादान’ का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं से वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का अनमोल उपहार; बगिया के बालक आश्रम में सादगी से मनाया 62वां जन्मदिवस
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपना 62वां जन्मदिन जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के साथ बेहद आत्मीयता से मनाया। बच्चों के बीच केक काटकर और उनके साथ समय बिताकर मुख्यमंत्री ने इस दिन को यादगार बना दिया।
कोरबा को बड़ी सौगात: हसदेव नदी पर 13.44 करोड़ की लागत से बनेगा नया रपटा
कोरबा विधायक और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयासों से रानी रोड से सर्वमंगला मंदिर के बीच हसदेव नदी पर रपटा निर्माण के लिए 13.44 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस निर्माण से पुराने कोरबा शहर के लोगों को सर्वमंगला पुल के लंबे चक्कर से निजात मिलेगी और यातायात का दबाव भी कम होगा।
