मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दामाखेड़ा में आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद लिया। उन्होंने संत समागम समारोह के लिए सरकारी अनुदान को बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने और दामाखेड़ा का नाम आधिकारिक तौर पर ‘कबीर धर्मनगर’ करने की प्रक्रिया तेज करने का ऐलान किया।
