विधायक गोमती साय की संवेदनशीलता: दिव्यांग धनेश्वर को मिली ट्राईसाइकिल, चेहरे पर खिली मुस्कान

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ग्राम झिमकी कोकियाखार निवासी दिव्यांग धनेश्वर साय यादव को ट्राई-साइकिल प्रदान कर पेश की सेवा की मिसाल। विधायक ने कहा— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र सोगड़ा आश्रम पहुंचीं विधायक गोमती साय

जशपुर प्रवास के दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय ने विश्व प्रसिद्ध सोगड़ा आश्रम में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने अघोरेश्वर पीठ के प्रमुख पूज्य संभव गुरुपद बाबा जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष गोमती साय की उपस्थिति में सरगुजा प्राधिकरण की बड़ी बैठक: विकास कार्यों को मिली 50 करोड़ की संजीवनी

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय भी उपस्थित रहीं। बैठक में सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 50 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान और 543 नए विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई।

महाशिवरात्रि पर कोड़ेकेला पहुंचीं विधायक गोमती साय, शिव मंदिर में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

ग्राम घरजियाबथान के कोड़ेकेला (उपकादरहा) में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विधायक गोमती साय ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।

पत्थलगांव विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने दी विकास की सौगात; जामझोर में छात्रावास व भवनों का भूमिपूजन

क्षेत्र के विकास को गति देते हुए पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने जामझोर में 100 सीटर छात्रावास और 3 सामुदायिक भवनों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और सामाजिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।

कुनकुरी में ‘एकल श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता’ का आयोजन: विधायक गोमती साय ने कहा- संस्कारों से ही सुदृढ़ होगा समाज

कुनकुरी मंदिर प्रांगण में एकल अभियान संस्कार शिक्षा द्वारा अंचल स्तरीय श्रीहरि सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने शिरकत की और समाज में नैतिक मूल्यों व आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर जोर दिया।

जशपुर: सीएम विष्णुदेव साय ने कांसाबेल में सुनी ‘मन की बात’, सरगुजा प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय भी रहीं मौजूद

जशपुर जिले के कांसाबेल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 130वां एपिसोड सुना। इस दौरान उनके साथ सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी उपस्थित रहीं। सीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का मंच है।

जशपुर: ग्राम झिमकी से खमगढ़ा तक बनेगी पक्की सड़क, विधायक गोमती साय ने किया भूमिपूजन, कहा- विकास को मिलेगी नई गति

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने आज ग्राम झिमकी से खमगढ़ा पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जशपुर: ग्राम झिमकी में सुशासन शिविर का आयोजन, विधायक गोमती साय ने कहा- अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही सुशासन

आज ग्राम झिमकी में विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पत्थलगांव विधायक गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सुदूर और पहुंच-विहीन क्षेत्रों तक पहुँचाना है।

Kanwar Dham Pamsala: अखिल भारतीय कंवर समाज के महाधिवेशन का भव्य शुभारंभ, समाज की एकता और संस्कृति संरक्षण का लिया गया संकल्प

जशपुर जिले के पमसाला स्थित कंवर धाम में आज से अखिल भारतीय कंवर समाज के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, विधायक गोमती साय और वरिष्ठ नेता डॉ. नंदकुमार साय ने समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।