मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के तहत एक बड़ी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। पत्थलगांव विकासखंड के इंदिरा चौक से जशपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ रोड की कुल 7.30 किमी सड़कों के उन्नयन और मजबूतीकरण के लिए 36.85 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
Tag: Gomatisai
बिमड़ा में जुटे कंवर समाज के दिग्गज, विधायक गोमती साय ने सामाजिक उत्थान और एकजुटता पर दिया जोर
बिमड़ा में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के अंचल स्तरीय सम्मेलन में विधायक गोमती साय और संत गहिरा गुरु जी के सुपुत्र बभ्रुवाहन सिंह शामिल हुए। सम्मेलन में समाज के विकास, शिक्षा और कुरीतियों को दूर करने पर गंभीर चर्चा की गई।
महाशिवरात्रि से पूर्व महादेव की शरण में मुख्यमंत्री, कहा- सनातन परंपरा का संरक्षण ही सरकार का लक्ष्य
जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुलदुला के सिरीमकेला पहुंचे, जहाँ उन्होंने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुईं विधायक गोमती साय; नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद, सीएम साय ने वर्चुअली बढ़ाया मान
जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह में पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वर्चुअली जुड़कर आशीर्वाद प्रदान किया।
बागबहार में जीएसटी बचत उत्सव व आत्मनिर्भर भारत अभियान का आयोजन
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक Next Gen GST सुधारों के लाभों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बागबहार में जीएसटी बचत उत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान का आयोजन किया गया।
पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के झिमकी ग्राम पंचायत में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा बागबहार मण्डल के ग्राम पंचायत झिमकी में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
विधायक गोमती साय की पहल से पत्थलगांव विधानसभा को 15.91 करोड़ की सौगात, बनेंगे नए छात्रावास
अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय के प्रयासों से पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में कुल 15 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक बालक छात्रावासों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
मुंडाडीह से रवाना हुआ “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” प्रसार रथ
आज मुंडाडीह में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रचार-प्रसार रथ को पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर गंभीर आरोप,कहा मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस अब कर रही लाश की राजनीति,उनके बयानों पर लगा झूठ का सफेद पर्दा हटाया
विधायक श्रीमती गोमती साय ने जुरूडाँड़ में घटित घटना पर संवेदना व्यक्त किया।उन्होंने कांग्रेस की सहप्रभारी पर छत्तीसगढ़ आकर राजनीति का रोटी सेकने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा का हर सदस्य किसी भी घटना पर स्थानीय स्तर पर तत्काल मदद के लिए पहुंच जाते है।जुरूडाँड़ हादसे पर कांग्रेस का झूठा आरोप था कि कोई मदद को सामने नहीं आया जबकि घटना आके तत्काल बाद जशपुर विधायक,कलेक्टर और एसपी वहां खुद मौजूद हुए।
जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में 35 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति, ग्रामीणों की मांग पूरी
पथलगांव विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित कई निर्माण कार्यों को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए जशपुर जिला प्रभारी मंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी जी ने कुल 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
