प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हो रहे जीएसटी सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज पत्थलगांव में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्थलगांव की लोकप्रिय विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुँचीं और ग्राहकों एवं व्यापारियों से आत्मीय संवाद किया।