​कोरबा जिले में अवैध रूप से नशीली दवाओं के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ शुरू कर दी है। जिला प्रशासन और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।