गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष 45 ‘गुमनाम नायकों’ (Unsung Heroes) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। सूची में साउथ एक्टर अजित कुमार और क्रिकेटर आर. अश्विन का नाम भी शामिल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन पुरस्कारों को मंजूरी दी है।
