लुड़ेग (पत्थलगांव विकासखंड)। सेवा, समर्पण और समाजहित की भावनाओं से ओत-प्रोत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को ग्राम पंचायत लुड़ेग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लुड़ेग तमता मंडल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर के तीसरे चरण का भव्य आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी सेवा : महामंत्री लक्ष्मीनारायण यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच के कारण आज पूरे राष्ट्र में स्वास्थ्य जागरूकता का एक विराट अभियान चल रहा है। इस अभियान का लाभ गाँव के अंतिम छोर तक पहुँचाना ही हमारा संकल्प है।”
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के चिकित्सकों को “ईश्वर का दूसरा रूप” बताते हुए आग्रह किया कि वे मरीजों को उचित चिकित्सा लाभ दें और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागृति लाने हेतु अग्रसर रहें। श्री यादव ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्टाफ से आग्रह किया कि वे मरीजों के साथ मित्रवत व्यवहार कर उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाने का प्रयास करें।
सहयोग से मिला जनमानस को लाभ
स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम संयोजक श्री प्रेम बंजारा जी के अभूतपूर्व सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। उनके प्रयासों के कारण सैकड़ों ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाइयों का लाभ मिला।
ग्रामीणों की अपार सराहना
ग्रामीणजनों ने स्वास्थ्य शिविर को सेवा पखवाड़ा की सच्ची भावना का प्रतीक बताया और कहा कि ऐसे आयोजन से उन्हें घर के पास ही उपचार और मार्गदर्शन की सुविधा मिलती है। यह शिविर न केवल बीमारियों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना का संचार भी करता है।
इस अवसर पर जिला मंत्री श्री मनीष अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री विशाल कुमार अग्रवाल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रोशन प्रताप सिंह जी, पूर्व कार्यकारी मंडल अध्यक्ष श्री पुरंदर यादव जी, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक श्री संजय अग्रवाल जी, मंडल के महामंत्री द्वय श्री लक्ष्मीनारायण यादव एवं श्री विनोद यादव जी, उपाध्यक्ष श्री सुरेश यादव जी, श्री रविशंकर यादव जी, श्री जगदीश यादव जी, सुश्री यशोदा यादव जी, मंडल मंत्री सुश्री भारती शर्मा जी, कुमारी नाग जी, कार्यालय मंत्री ललित यादव जी, कोषाध्यक्ष सूरज त्रिपाठी जी, भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री श्री सुनील शर्मा जी, लुड़ेग सरपंच श्रीमती शकुंतला पैंकरा जी, जनपद सदस्य अरविंद भगत जी एवं रमेश यादव जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रदीप चौहान जी, अरुण होता जी, प्रतीक वैष्णव जी, पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रामवती जायसवाल जी, कमला नाग जी, शशिकांता पैंकरा जी, सुमित्रा पैंकरा जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
