जशपुर: ग्राम झिमकी में सुशासन शिविर का आयोजन, विधायक गोमती साय ने कहा- अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही सुशासन

जशपुर/पत्थलगांव। जिले के ग्राम झिमकी में आज विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। शिविर का आयोजन शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया था।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोमती साय ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है जब शासन की योजनाएं उन लोगों तक पहुँचें जो अब तक इनसे वंचित हैं। उन्होंने कहा, “इस शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँच-विहीन क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुँचाकर ग्रामीणजनों को सीधे लाभान्वित करना है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।”

​शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ ग्रामीणों को मौके पर ही राशन कार्ड, पेंशन, किसान सम्मान निधि और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई और समस्याओं का निराकरण किया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुरुचि पैंकरा जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनियारो परहा जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना चौहान जी, मंडल अध्यक्ष श्री अंकित बंसल जी, श्री आनंद शर्मा जी, श्री अनूप गुप्ता जी, मंडल महामंत्री श्री सुरेश जायसवाल जी और मोती बंजारा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *