छत्तीसगढ़ सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए ‘चरणपादुका योजना’ पुनः प्रारंभ की है। इसके तहत 12.40 लाख परिवारों की महिला मुखिया को उच्च गुणवत्ता वाली चरणपादुकाएं वितरित की गई हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने घोषणा की है कि 2026 से पुरुष संग्राहकों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
Month: January 2026
पत्थलगाँव: पालीडीह में आस्था और विकास का संगम, विधायक गोमती साय ने किया शिव मंदिर और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
पत्थलगाँव के पालीडीह में विधायक गोमती साय ने सामुदायिक भवन और शिव मंदिर निर्माण का विधिवत भूमिपूजन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में संतों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। विधायक साय ने इस कार्य को सामाजिक सौहार्द और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
जशपुर: साइबेरिया से हजारों मील उड़कर नीमगांव पहुंचे विदेशी मेहमान; 130 प्रजातियों के पक्षियों से गुलजार हुआ बांध, पर्यटकों का लगा तांता
जशपुर जिला मुख्यालय के करीब स्थित नीमगांव बांध इन दिनों विदेशी मेहमानों (प्रवासी पक्षियों) की चहचहाहट से गूंज रहा है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए साइबेरिया से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर फ्लेमिंगो, बार-हेडेड गूज और ब्राह्मणी बत्तख जैसे पक्षी यहाँ पहुंचे हैं। वन विभाग ने यहाँ 120-130 प्रजातियों की पहचान की है और संरक्षण के लिए ‘पक्षी मित्रों’ को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है।
घर को बना रखा था अवैध धान का गोदाम; प्रशासन का छापा, 40 क्विंटल धान जब्त, माफियाओं में हड़कंप
जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामबहार में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर एक घर में छापा मारकर अवैध रूप से डंप किया गया 40 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 92,000 रुपये है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के धान तस्करों में हड़कंप मच गया है।
जहाँ चाह वहां राह:युवा किसान गोविन्द ने आधुनिक खेती से बदली किस्मत, सालाना आय में हुआ दोगुना से अधिक इजाफा
कोंडागांव के आदिवासी अंचल ठोटीमडानार के युवा किसान गोविन्द कोर्राम ने पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक तकनीक अपनाई है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन की मदद से ड्रिप इरिगेशन और मल्चिंग का उपयोग कर उन्होंने अपनी सालाना आय 1.5 लाख से बढ़ाकर 3.65 लाख रुपये कर ली है। आज वे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
‘किसान तुंहर टोकन ऐप’ से बदली धान खरीदी की तस्वीर; घर बैठे मिल रहा टोकन, 3100 रुपये दाम मिलने से अन्नदाता खुश
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया अब हाईटेक और पारदर्शी हो गई है। रायपुर जिले के करजी गाँव के किसान देवेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने ‘किसान तुंहर टोकन ऐप’ की सराहना करते हुए इसे समय और श्रम बचाने वाला बताया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी की सुविधा से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
पत्थलगाँव: अघोर जनसेवा अभेद आश्रम में ‘अनन्य दिवस’ पर सेवा की बही बयार; 1560 मरीजों का निःशुल्क इलाज, 3400 जरूरतमंदों को मिले कंबल
पत्थलगाँव स्थित अघोर जनसेवा अभेद आश्रम पीठ में ‘अनन्य दिवस’ पर्व श्रद्धा और सेवाभाव के साथ मनाया गया। परम पूज्य कपालिक धर्म रक्षित रामजी के सानिध्य में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में श्री अघोरेश्वर गुरुदेव हॉस्पिटल (एजी) द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 1560 ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार किया गया। इसके साथ ही 3400 जरूरतमंदों को कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किए गए।
जशपुर ब्रेकिंग: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी बस; 40 यात्री थे सवार
जशपुर जिले के तपकरा-अंकीरा मार्ग पर बाघमारा के पास एक तेज रफ़्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 35 से 40 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
महेशपुर में विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर संपन्न: शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य – धनियारो परहा
जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम पंचायत महेशपुर में विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनियारो परहा ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मौके पर कई आवेदनों का निपटारा किया गया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर NHAI का जागरूकता अभियान; हेलमेट वितरण के साथ मॉक-ड्रिल और रक्तदान शिविर का आयोजन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत NHAI ने रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट बांटे गए और सड़क हादसों से निपटने के लिए लाइव मॉक-ड्रिल किया गया। साथ ही आयोजित रक्तदान शिविर में 50 से अधिक लोगों ने मानवता की सेवा में योगदान दिया।
