जशपुर के ‘सियान गुड़ी’ में दिखा बुजुर्गों का उत्साह, गीतों ने मोहा मन; प्रभारी सचिव ने कहा- जल्द पूरी होगी रामलला दर्शन की मुराद

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जशपुर के ‘सियान गुड़ी’ का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कैरम, शतरंज और संगीत के विजेता बुजुर्गों को सम्मानित किया। बुजुर्गों के भजनों से गदगद अधिकारियों ने उन्हें अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन कराने के निर्देश दिए हैं।

जशपुर में स्वास्थ्य क्रांति: ₹35.53 करोड़ की लागत से बन रहा ‘जगदेव राम उरांव अस्पताल’ बनेगा क्षेत्र की लाइफलाइन, प्रभारी सचिव ने थपथपाई पीठ

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने निर्माणाधीन 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल का जायजा लिया। काम की रफ्तार और क्वालिटी की तारीफ करते हुए इसे समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

मुद्रा लोन ने बदले प्रीति के दिन: कभी घर संभालने वाली हाथ अब संभाल रहे हैं व्यापार, बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’

जशपुर के बगीचा ब्लॉक की प्रीति गुप्ता ने ₹1 लाख के मुद्रा लोन और ‘बिहान’ योजना के सहयोग से खड़ी की अपनी श्रृंगार और किराना दुकान। आज सालाना ₹2.50 लाख का मुनाफा कमाकर क्षेत्र की महिलाओं के लिए बन चुकी हैं आत्मनिर्भरता की मिसाल।

जशपुर: सुशासन तिहार के आवेदनों पर तुरंत हो एक्शन, जिला पंचायत सीईओ ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, फाइलों के लिए ई-ऑफिस अनिवार्य

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने साप्ताहिक टीएल बैठक ली। उन्होंने सुशासन तिहार के आवेदनों को प्राथमिकता से निपटाने और सभी विभागों में ई-ऑफिस व ई-एचआरएमएस (e-HRMS) को शत-प्रतिशत लागू करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

जशपुर: राजस्व मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, अपर कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश

कलेक्टरेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं। उन्होंने भू-अर्जन, स्वामित्व योजना और आरबीसी 6-4 के तहत प्रभावितों को समय पर मुआवजा राशि देने पर विशेष जोर दिया।

जशपुर: मूक-बधिर बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान! ‘समर्थ आवासीय दिव्यांग केंद्र’ में कक्षा 1 से 8 तक निःशुल्क प्रवेश शुरू

जशपुर जिले में मूक एवं श्रवण बाधित (बोलने और सुनने में अक्षम) बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए एक शानदार पहल की गई है। जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) द्वारा संचालित ‘समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र’ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 8 तक दाखिले शुरू हो गए हैं। यह सुविधा बच्चों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क है, जहां उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ-साथ रहने की भी सुरक्षित व्यवस्था मिलेगी।

सुशासन तिहार: बोकी में विधायक रायमुनी भगत ने बांटी ‘खुशियों की चाबी’, किसी को मिला पक्का मकान तो किसी को मिली ट्राईसाइकिल

जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बोकी (बरटोली) में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ शिविर ग्रामीणों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की मौजूदगी में आयोजित इस शिविर में करीब 200 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शिविर में जहां दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण सौंपे गए, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को उनके सपनों के पक्के घर की चाबियां सौंपी गईं।

सुशासन तिहार 2026: मनोरा के टेम्पू शिविर में उमड़ा 13 गांवों का जनसैलाब, योग-स्वच्छता के साथ ग्रामीणों ने सीखा पानी बचाने का ‘5 प्रतिशत मॉडल’

जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत टेम्पू में ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत एक वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आयोजित इस शिविर में न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया, बल्कि सामूहिक योग, स्वच्छता श्रमदान और वर्षा जल संचयन के अनूठे गुरु सिखाकर लोगों को जागरूक भी किया गया।

भारी-भरकम बिजली बिल की टेंशन खत्म! पीएम सूर्य घर योजना से रौशन हुआ जशपुर के कारोबारी प्रभाष जैन का घर

जशपुर जिले के कुनकुरी निवासी व्यवसायी प्रभाष कुमार जैन को अब हर महीने आने वाले 5 हजार रुपये तक के बिजली बिल की चिंता नहीं सताएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में तेजी से फैल रही ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत उन्होंने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है, जिससे उनकी जिंदगी में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आया है।

जशपुर के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी राहत: अब घर बैठे ऑनलाइन बनेगा ‘अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र’, छात्रवृत्ति पाना हुआ और आसान

अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। अब अभिभावकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। कक्षा 1 से 10वीं तक के पात्र बच्चों के लिए यह प्रमाण पत्र लोक सेवा केंद्रों के जरिए ऑनलाइन बनेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को इसका प्रचार-प्रसार करने का जिम्मा सौंपा है।