शुद्ध पेयजल के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनियुक्त केमिस्टों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में नवनियुक्त 11 केमिस्टों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि केमिस्टों की तैनाती से विभागीय जल परीक्षण प्रयोगशालाएं सुदृढ़ होंगी, जिससे प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

विकसित भारत के संकल्प के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की ओर बढ़ रहा प्रदेश; व्यापार-उद्योग के लिए राज्य में बना अनुकूल माहौल: CM विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में ‘कैट’ द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो के समापन समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब निवेश का हब बन चुका है, जहां नई उद्योग नीति के तहत 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने 2026 तक नक्सलवाद की समाप्ति और बस्तर-सरगुजा के विकास को राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

जशपुर: शासन की योजनाओं से आसान हुई राह; ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले शनिचर को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

बगीचा विकासखंड के ग्राम खेड़ार निवासी शनिचर टोप्पो, जिन्होंने एक रेल दुर्घटना में अपने दोनों पैर खो दिए थे, उनके लिए शासन की योजना वरदान साबित हुई है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की गई है, जिससे अब वे बिना किसी सहारे के आवागमन कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ का बजट 2026-27: जशपुर के सर्वांगीण विकास और खुशहाली की नई इबारत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट जशपुर जिले के लिए सौगातों का पिटारा लेकर आया है। ‘छत्तीसगढ़ अंजोर-2047’ के विजन को साकार करते इस बजट में जिले की सड़कों, सिंचाई परियोजनाओं और खेल सुविधाओं के लिए किए गए विशेष प्रावधानों ने स्थानीय जनता और व्यापारियों में उत्साह भर दिया है।

छत्तीसगढ़ का ‘अमृत’ बजट: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया तीसरा बजट; मोदी के ‘मिशन 2047’ को रफ्तार देने पर जोर

छत्तीसगढ़ की राजनीतिक और आर्थिक दिशा को नई गति प्रदान करते हुए आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने सरकार […]

स्कूल की बगिया से थाली तक: सूरजपुर के स्कूलों में ‘किचन गार्डन’ से संवर रहा बच्चों का स्वास्थ्य

सूरजपुर के माध्यमिक शाला पतरापाली में ‘किचन गार्डन’ पहल से बच्चों को मध्याह्न भोजन में ताजी और जैविक सब्जियां मिल रही हैं। छात्र स्वयं खेती के गुर सीख रहे हैं, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता और प्रकृति के प्रति प्रेम बढ़ रहा है।

जगदलपुर: कलेक्टर आकाश छिकारा ने योजनाओं के क्रियान्वयन में दिखाई सख्ती, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष फोकस

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में आयुष्मान कार्ड, अपार आईडी और लखपति दीदी योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले क्षेत्रों में एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने दीं बजट की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सुशासन से समृद्धि के संकल्प को पूरा करेगा और हर वर्ग के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करेगा।

ब्रह्मा भोजन एक सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा, शांति सरोवर में बोले मुख्यमंत्री साय: विधानसभा सदस्यों के साथ ग्रहण किया प्रसाद

रायपुर के शांति सरोवर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने संस्था के सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे आध्यात्मिक शांति का केंद्र बताया।

देश के प्रत्येक नागरिक को जानना चाहिए जनजातीय इतिहास: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने नवा रायपुर में देश के पहले डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने इसे अद्वितीय बताते हुए कहा कि हर भारतीय को जनजातीय इतिहास और शहीद वीर नारायण सिंह जैसे नायकों के बलिदान के बारे में जानना चाहिए।