प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने गौरेला के अंधियारखोह निवासी जगदीश बैगा के जीवन में खुशहाली की नई किरण बिखेरी है। वर्षों तक कच्चे मकान और जहरीले जीवों के डर में जीने वाले इस परिवार को अब अपना पक्का और सुरक्षित आशियाना मिल गया है।
Month: February 2026
सरगुजा ओलंपिक: जशपुर में खेल महाकुंभ का भव्य आगाज, रणजीता स्टेडियम में 1600 जूनियर खिलाड़ी दिखा रहे अपनी प्रतिभा
जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आज से सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित इस स्पर्धा के पहले दिन जिले भर के 1600 जूनियर खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जशपुर विधायक राय मुनी भगत ने किया।
पत्थलगांव विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ने दी विकास की सौगात; जामझोर में छात्रावास व भवनों का भूमिपूजन
क्षेत्र के विकास को गति देते हुए पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने जामझोर में 100 सीटर छात्रावास और 3 सामुदायिक भवनों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और सामाजिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।
जशपुर के सरकारी स्कूल में छात्रों को बांटी गई बाइबिल: शिक्षक की करतूत से मचा हड़कंप, प्राचार्य ने जारी किया नोटिस
जशपुर जिले के केरसई स्थित शासकीय स्कूल में नियमों को ताक पर रखकर छात्रों को ईसाई धार्मिक पुस्तक बांटने का गंभीर मामला सामने आया है। व्याख्याता दीपक तिग्गा पर बिना अनुमति कक्षा में बाइबिल वितरण का आरोप है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से चमकेगा वस्त्र उद्योग; अनिल राजवंशी बोले- 4.5 करोड़ लोगों को होगा फायदा
भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का वस्त्र उद्योग ने स्वागत किया है। अनिल राजवंशी के अनुसार, इस समझौते से व्यापार बढ़ेगा और करोड़ों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
पत्थलगांव को मिली सौगात पर विधायक गोमती साय ने जताया आभार; कहा- “मुख्यमंत्री साय जी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा क्षेत्र”
पत्थलगांव रेस्ट हाउस के उन्नयन के लिए 95.10 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा को त्वरित पूरा कर पत्थलगांव की जनता का मान बढ़ाया है।
नाबार्ड की ‘ग्राम दुकान’ से बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर; राजनांदगांव में स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
राजनांदगांव के पाताल भैरवी मंदिर के पास नाबार्ड द्वारा स्थापित ‘ग्राम दुकान’ महिला सशक्तिकरण का नया केंद्र बन गई है। यहां स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को बेचकर न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती दे रही हैं।
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों को होली से पहले मिलेगा ₹10,000 करोड़ का धान बोनस; बजट 2026-27 के प्रारूप को भी मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए खुशियों का पिटारा खुल गया है। राज्य सरकार होली से पहले ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत धान के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान करेगी। साथ ही आगामी बजट सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण और विनियोग विधेयक के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई है।
ओडिशा सीमा पर बसे सोहागपुर की बदली सूरत; जल जीवन मिशन से हर घर पहुँचा साफ पानी, महिलाओं को मिली हैंडपंपों से मुक्ति
महासमुंद जिले के सीमावर्ती गांव सोहागपुर में जल जीवन मिशन के तहत ₹54 लाख से अधिक की लागत से जलागार और पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है। अब गांव के 140 परिवारों को घर बैठे शुद्ध पेयजल मिल रहा है, जिससे महिलाओं के समय और श्रम की बचत हो रही है।
बिहान योजना ने बदली पंचबाई की तकदीर: साहूकारों के कर्ज से मुक्त होकर अब कमा रही हैं महीने के 3 लाख रुपए
मुंगेली जिले की पंचबाई साहू आज उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। बिहान योजना के सहयोग से फर्नीचर दुकान शुरू करने वाली पंचबाई की मासिक आय अब 2.5 से 3 लाख रुपए तक पहुंच गई है।
