मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ के मसौदे को मंजूरी दे दी है। नए कानून में सामूहिक धर्मांतरण पर उम्रकैद तक की सजा और अवैध धर्मांतरण को गैर-जमानती अपराध बनाने की तैयारी है।
Author: प्रवीण कुमार सिंह
पीएम सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे महासमुंद के 2548 घर, मिल रही है भारी सब्सिडी
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में गेम-चेंजर साबित हो रही है। अकेले महासमुंद जिले में 2548 परिवार सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बन चुके हैं, जहाँ 3 किलोवाट तक के सिस्टम पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही हैं।
जशपुर: आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं शशिकला
जशपुर जिले के कांसाबेल की शशिकला खलखो ‘बिहान योजना’ के जरिए एक सफल उद्यमी बनकर उभरी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले की यह महिला अब दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गई हैं।
जशपुर: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की बड़ी पहल, बंसीबहार टोली में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर
विकासखंड कांसाबेल के बंसीबहार टोली में पिछले कई दिनों से अंधेरे का सामना कर रहे ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से राहत मिली है। बगिया स्थित कैंप कार्यालय के निर्देश के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया है।
मजदूरी से ‘लखपति दीदी’ तक का सफर: कबीरधाम की धूमनी साहू ने सिलाई और हौसले से बदली अपनी किस्मत, बनीं महिलाओं के लिए मिसाल
जहाँ चाह वहाँ राह! कबीरधाम जिले की श्रीमती धूमनी साहू ने राधारानी स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी वार्षिक आय को दोगुना कर दिया है। कभी मजदूरी कर परिवार पालने वाली धूमनी आज फैंसी स्टोर और सिलाई व्यवसाय के जरिए आत्मनिर्भर बनकर ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
जेल की सलाखों के पीछे से विधानसभा तक पहुँचा ‘स्वाद’: कैदियों के हाथों बने नमकीन के मुरीद हुए विधायक, डिप्टी सीएम ने थपथपाई पीठ
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक अनूठी तस्वीर दिखी, जहाँ केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा तैयार ‘आस्था कैफे’ के नमकीन उत्पादों का विधायकों ने आनंद लिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की इस पहल का उद्देश्य जेलों को केवल दंड नहीं, बल्कि सुधार और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनाना है।
कांकेर में वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: जंगली सुअर के मांस के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कांकेर वनमंडल में अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने सात शिकारियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में जंगली सुअर का मांस और एक जीवित मादा जंगली सुअर बरामद की गई है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की सूचना पर हुई इस कार्रवाई ने क्षेत्र के शिकारियों में हड़कंप मचा दिया है।
रायपुर की सड़कों पर गूंजा ‘मैं भारत हूं’ का उद्घोष: 2000 महिलाओं की स्कूटी रैली ने बनाया ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी रायपुर में “मैं भारत हूं” थीम पर आयोजित भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने इतिहास रच दिया है। 2000 से अधिक महिलाओं की भागीदारी वाली इस रैली को ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर नारी शक्ति के संकल्प और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनकी भूमिका की सराहना की।
जशपुर के होमस्टे बन रहे पर्यटकों की पहली पसंद: स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ की बुकिंग में अहम भूमिका, ग्रामीणों को मिल रहे रोजगार के नए अवसर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर में ग्रामीण पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है। स्थानीय स्टार्टअप ‘Trippy Hills’ के माध्यम से हो रही सुगम बुकिंग और जिले के होमस्टे का आकर्षण अन्य राज्यों के पर्यटकों को खींच रहा है, जिससे ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुले हैं।
बिना अनुमति चक्काजाम करने वालों पर FIR दर्ज, SSP बोले- “अवैध विरोध प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं”
रायगढ़ के सराईपाली में बिना अनुमति चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि आम जनता का रास्ता रोकने और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
