अम्बिकापुर की सभी ग्राम पंचायतों में आज सजेगी विशेष ग्राम सभा, कचरा प्रबंधन और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर होगी खुली चर्चा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निर्देशों पर अम्बिकापुर के कलेक्टर अजीत वसंत ने 21 मई को जिले के सभी गांवों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों में विशेष ग्राम सभा बुलाने का आदेश जारी किया है। इस विशेष बैठक का मुख्य उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 और सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण सिविल अपील निर्देशों को ग्रामीणों के बीच पढ़ना और उनका पालन सुनिश्चित करना है, जिसके लिए सरपंच, पंच और सचिवों को ग्रामीणों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुजुर्गों के एकाकीपन का साथी बनी ‘सियान गुड़ी’, जशपुर में मिल रहा सेहत और सम्मान का नया आसरा

जशपुर जिले में अब तक 94 वरिष्ठ नागरिक केंद्र से जुड़े, मिल रही है पारिवारिक आत्मीयता।

‘हिमाचल की वादियों में गूंजेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति’: जशपुर के 20 युवा राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल में दिखाएंगे अपना हुनर

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत ‘बीर’ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल 2026 में जशपुर जिले के 20 प्रतिभावान युवा छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 21 से 24 मई तक चलने वाले इस 4 दिवसीय महोत्सव में एडवेंचर ट्रेकिंग के साथ-साथ देश के मंच पर राज्य की समृद्ध लोक कला और परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा।

‘एक्के नंबर, सब्बो बर’: रायपुर में अमित शाह ने किया ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का आगाज़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर के माना पुलिस परेड ग्राउंड से 400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाई। ‘साइंस ऑन व्हील्स’ की मदद से अब छत्तीसगढ़ में घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जांच होगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सकेगा।

‘बस्तर की इमली खट्टी नहीं, मीठी है…’ : नेतानार में बोले गृहमंत्री अमित शाह, सुरक्षा कैंप अब बने ‘सेवा कैंप’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के नेतानार में ‘शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के हाथों से बनी इमली का स्वाद चखा और बस्तर के बदलते परिदृश्य की सराहना की। अब ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं के लिए मीलों पैदल नहीं चलना पड़ेगा।

बारिश का डर खत्म, बुढ़ापे को मिला ‘पक्का’ सुकून: कोरिया की सरस्वती के लिए वरदान बनी पीएम आवास योजना

कभी टपकती छत और ढहती दीवारों के साये में रातें गुजारने वाली बुजुर्ग विधवा सरस्वती के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना केवल एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि उनके जीवन का सबसे बड़ा सहारा बनकर आई है।

जब पेड़ की छांव में सजी ‘न्याय की चौपाल’, सुशासन तिहार में मौके पर ही सुलझे ग्रामीणों के मसले

कलेक्टर ने प्रोटोकॉल छोड़ जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; हमीरगढ़, जैमेर और पेरमारास में ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान से खिले चेहरे।

छत्तीसगढ़ के शहरी विकास को मिलेगी नई ‘उड़ान’: राज्य गठन के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में 21 सहायक संचालकों की भर्ती, CGPSC ने जारी किया रिजल्ट

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ गया है। राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब नगर तथा ग्राम निवेश (Town […]

चिन्ताटोकामेटा की बदली तस्वीर: नदी और हैंडपंप की कतारों से मिली आज़ादी, अब हर आंगन में मुस्कुरा रही ‘जल धारा’

भैरमगढ़ के सुदूर वनांचल ग्राम चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बना वरदान; 12 परिवारों के घर पहली बार पहुँचा नल से जल, ग्रामीणों ने मनाया ‘जल उत्सव’।

अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा विकास: ग्राम पंचायत चोढा में ‘सुशासन तिहार’ शिविर का भव्य आयोजन

कोरबा के ग्राम पंचायत चोढा में आयोजित सुशासन शिविर में 576 आवेदन प्राप्त हुए। विधायक प्रेमचन्द्र पटेल की मौजूदगी में हितग्राहियों को डीजल पंप, राशन कार्ड और पेंशन जैसे सीधे लाभ वितरित किए गए।