मजबूरी की मजदूरी से ‘लखपति दीदी’ तक: जशपुर की पूनम देवी ने कैसे बदली अपनी तकदीर?

कभी परिवार चलाने के लिए मजदूरी करने पर मजबूर जशपुर के दुलदुला की पूनम देवी आज ‘गणेश महिला स्व-सहायता समूह’ और ‘मुद्रा योजना’ के दम पर महीने में 35 हजार रुपये कमा रही हैं। पढ़िए उनकी स्वावलंबन की प्रेरणादायक कहानी।

जशपुर में वन भूमि पर कब्जे की साजिश नाकाम: वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, 3 हेक्टेयर जमीन कराई मुक्त; रोपे गए 5,000 पौधे

जशपुर के बगीचा वन परिक्षेत्र में 3 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश को वन विभाग और ग्रामीणों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। बेदखली की कार्रवाई के तुरंत बाद विभाग ने उसी जमीन पर 5,000 पौधे रोपकर भूमि संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की नई मिसाल पेश की है।

आकाशीय बिजली से मृत्यु पर पीड़ित परिवार को त्वरित राहत: CM कैंप कार्यालय बगिया की पहल से पत्नी को मिला ₹4 लाख का मुआवजा

तपकरा की मुनिका बाई विश्वकर्मा को पति की आकाशीय बिजली से मृत्यु के बाद लंबे समय से मुआवजा नहीं मिल पाया था। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में गुहार के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बैंक खाते में ₹4 लाख की सहायता राशि ट्रांसफर की।

मानव-हाथी द्वंद्व घटाने जशपुर में ‘गजरथ यात्रा-2026’ का आगाज: ‘येलो ज़ोन’ के गांवों और स्कूलों में जागरूकता अभियान तेज

जशपुर वनमंडल ने मानव और हाथियों के सुरक्षित सहअस्तित्व को बढ़ावा देने के लिए ‘गजरथ यात्रा-2026’ की शुरुआत की है। इसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों के स्कूलों और गांवों में ऑडियो-वीडियो और संवाद के माध्यम से हाथियों के व्यवहार व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है।

​साय कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: पुलिस, वन और जेल विभाग में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, किसानों को समय पर खाद के लिए बनी खास कमेटी

अग्निवीरों के लिए रोजगार की गारंटी: छत्तीसगढ़ में आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्तियों में अग्निवीर जवानों को मिलेगा 10 प्रतिशत का सीधा आरक्षण।
​सीएम ने निभाया अपना वादा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जुलाई 2024 में विधानसभा में की गई घोषणा को मिली कैबिनेट की आधिकारिक मंजूरी।
​किसानों को नहीं होगी खाद की किल्लत: रबी और खरीफ फसलों के लिए उर्वरकों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री-मंडलीय उप समिति गठित।

जशपुर में आड़ू और आलूबुखारा की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय: उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में बनी खास कार्ययोजना

पारंपरिक खेती से इतर नई पहल: जशपुर की अनुकूल जलवायु को देखते हुए आड़ू (Peach) और आलूबुखारा (Plum) जैसी उन्नत फलदार किस्मों को बढ़ावा देने के निर्देश।
KCC और फसल बीमा सुरक्षा कवच: अधिक से अधिक उद्यानिकी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा योजना से जोड़ने की रणनीति।
समयबद्ध क्रियान्वयन: जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने विभागीय योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में लागू करने की दी हिदायत।

जशपुर में 2.72 लाख साजा-अर्जुना पौधों का रोपण शुरू: कोसा उत्पादन से संवरेगी ग्रामीणों की आजीविका, पलायन पर लगेगा अंकुश

हरियाली के साथ स्वरोजगार: जशपुर जिले के 4 विकासखंडों में 66.5 हेक्टेयर भूमि पर रोपे जा रहे हैं 2 लाख 72 हजार से अधिक पौधे।
​कोसा कीट पालन को बढ़ावा: साजा और अर्जुन के वृक्षों से स्थानीय आदिवासी परिवारों को मिलेगा प्राकृतिक कोसा उत्पादन का स्थायी जरिया।
​महिला स्व-सहायता समूहों की मजबूती: मनरेगा और रेशम विभाग के समन्वय से ग्रामीणों को पौधे लगाने से लेकर रखवाली तक का मिल रहा रोजगार।

जशपुर में आकाशीय बिजली का अलर्ट: प्रशासन की अपील— ‘गरज-चमक के बीच पेड़ों के नीचे न खड़े हों’, जानें बचाव के सही तरीके

जशपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने की बढ़ती घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम में क्या सावधानियां बरतें और किसी के चपेट में आने पर तुरंत क्या करें, जानिए पूरी गाइडलाइन।

पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने सुनीं जनसमस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश

अपने निवास कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से आत्मीयता से मिलीं विधायक गोमती साय। समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कहा— “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति।”

जशपुर: कलेक्टर ने की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए स्कूल और छात्रावासों के औचक निरीक्षण के कड़े निर्देश

कलेक्टर रोहित व्यास ने 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्टेडियम में भव्य आयोजन सुनिश्चित करने के साथ ही अधिकारियों को जिले के स्कूलों और आश्रम छात्रावासों की व्यवस्था, साफ-सफाई और बच्चों की सुरक्षा का गंभीरता से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।