रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले महतारी वंदन योजना की ₹1000 की मासिक किस्त खाते में पहुंचने से महिलाओं के चेहरे खिल उठे हैं। कोरिया जिले की निवासी रवाना परवीन ने समय पर मिली आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘विष्णु भैया’ के रूप में आभार व्यक्त किया।