जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का भव्य स्वागत, विधायक रायमुनि भगत और गोमती साय समेत प्रमुख नेता रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ के वित्त और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी के जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की भी उम्मीद है।

जशपुर: ‘सुशासन तिहार’ से बदली टांगरडीह की सूरत; एक ही छत के नीचे निपटे 143 मामले, 25 किसानों के हाथों में आई ‘समृद्धि की किताब’

जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड अंतर्गत ग्राम टांगरडीह में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर (सुशासन तिहार) का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की उम्मीदों को पंख देते हुए जहाँ मौके पर ही 143 आवेदनों का निपटारा किया गया, वहीं 25 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और फलदार पौधे बांटकर उन्हें आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई गई।

जशपुर: ‘सबसे दूर, सबसे पहले’… जब पहाड़ी कोरवाओं के दरवाजे पर चलकर पहुंची सरकार, ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ में संवरा ग्रामीणों का भविष्य

भारत सरकार के ‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ के तहत जशपुर के सुदूर अंचलों में प्रशासन ने विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों की सुध ली। ‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान के अंतर्गत खूंटीटोली, कमतरा और पाकरगांव जैसे गांवों में पहाड़ी कोरवा और अन्य ग्रामीणों को न केवल योजनाओं से जोड़ा गया, बल्कि उनके स्वास्थ्य की जांच कर मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

बलौदाबाजार: जब ‘सुशासन तिहार’ में मुखिया ने खुद नन्हे बच्चों को चखाया पहला निवाला, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर दिया सुखद भविष्य का आशीष

बलौदाबाजार के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का एक बेहद मानवीय और आत्मीय रूप देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल का रुख कर जहाँ छोटे बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया, वहीं गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट कर उनके सुरक्षित मातृत्व की कामना की।

जशपुर: घोलेंग और सन्ना एकलव्य विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर भड़के कलेक्टर रोहित व्यास, लापरवाही पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विशेष शिक्षण संस्थाओं की समीक्षा बैठक में घोलेंग और सन्ना एकलव्य विद्यालयों के खराब परीक्षा परिणाम पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए हर सप्ताह टेस्ट लेने और कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

‘सबसे दूर-सबसे पहले’ की तर्ज पर जशपुर के वनांचलों में पहुंचा प्रशासन: पहाड़ी कोरवा परिवारों को मौके पर ही मिला राशन कार्ड और पेंशन का तोहफा

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर जशपुर जिले में ‘जनभागीदारी: सबसे दूर-सबसे पहले’ अभियान के तहत वृहद शिविरों का आयोजन।
​जशपुर, मनोरा, पत्थलगांव, बगीचा और दुलदुला ब्लॉक के कई दूरस्थ गांवों में पहुंची प्रशासन की टीम।
​विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ; आधार अपडेट, आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य परीक्षण की भी मिली सुविधा।

एकलव्य विद्यालय के धीमे निर्माण पर नाराज हुए जशपुर कलेक्टर, फरसाबहार में अफसरों को दो टूक— ‘समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों काम’

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने फरसाबहार ब्लॉक का किया औचक दौरा, निर्माणाधीन विद्यालय, हॉस्टल और सरकारी आवासों का लिया जायजा।
​39.74 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश।
​50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास और हाउसिंग बोर्ड के आवासों के निरीक्षण के दौरान बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाएं पुख्ता करने की दी हिदायत।

जशपुर के बड़ाकरौंजा में कल सजेगा ‘सुशासन तिहार’: 15 गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा त्वरित निपटारा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर में जनसमस्या निवारण के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ का आयोजन।
​23 मई को जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम बड़ाकरौंजा में लगेगा वृहद शिविर, कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।
​बड़ाकरौंजा, घोलेंग, बघिमा और जशपुर सहित 15 गांवों के ग्रामीण सीधे जिला प्रशासन के सामने रख सकेंगे अपनी मांगें और शिकायतें।

जशपुर: पशुपालन से आत्मनिर्भर बन रहे पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार, बेहराखार में लगा विशेष चिकित्सा व जागरूकता शिविर

जशपुर के कुनकुरी ब्लॉक में विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर का सबसे बड़ा आकर्षण प्रशासन की त्वरित कार्रवाई रही, जहां आजीविका के लिए आवेदन मिलने के अगले ही दिन 12 बिरहोर परिवारों को कुक्कुट (मुर्गी पालन) का वितरण कर दिया गया।

धसमा में अवैध रेत खनन का सच: ग्रामीणों ने कहा—‘रोज 50 ट्रैक्टर नहीं, पीएम आवास के लिए अपनी नदी से लाए थे रेत’

जशपुर के धसमा में ‘अवैध रेत खनन’ के दावों पर ग्रामीणों और प्रशासन की जांच में बड़ा खुलासा। रोज़ाना 50 ट्रैक्टर रेत निकालने की बात निकली अफवाह, खुद के आशियाने के लिए ग्रामीणों ने निकाली थी रेत।