जशपुर को CM साय की बड़ी सौगात: 30.59 करोड़ की लागत से चमकेंगी जिले की 9 सड़कें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह जिले जशपुर को विकास की एक और बड़ी सौगात दी है। जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने 9 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी आसान हो जाएगी।

इन 9 सड़कों का होगा कायाकल्प

​मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई राशि से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। स्वीकृत प्रमुख सड़कें इस प्रकार हैं:

  1. पत्थलगांव क्षेत्र: ढूंड़गजोर (सरसमार) से चिढ़रापारा तक (2 किमी) – ₹1.96 करोड़।
  2. ढोंगादरहा से अम्बाकछार मार्ग: (3 किमी) – ₹4.84 करोड़।
  3. मुड़ापारा से पंगसुवा मार्ग: (4.85 किमी) – ₹4.26 करोड़।
  4. कोतबा से पिकपारा मार्ग: (4.60 किमी) – ₹4.59 करोड़।
  5. कांसाबेल (बटाईकला से मारचाईढोढ़ी): (2.90 किमी) – ₹2.79 करोड़।
  6. कांसाबेल (खूंटीटोली से चेतबा हाई स्कूल): (2 किमी) – ₹2.04 करोड़।
  7. कांसाबेल (कोरंगा से भागलपुर): (2 किमी) – ₹2.14 करोड़।
  8. कुड़केल खजरी (पटेल पारा से बगई झरिया): (3.80 किमी) – ₹3.28 करोड़।
  9. कोकिया खार से आमकानी मेन रोड: (4 किमी) – ₹4.69 करोड़।

विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे ग्रामीण

​इन सड़कों के निर्माण से जशपुर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की बड़ी समस्या हल होगी। विशेष रूप से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने और विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने में अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछले दो वर्षों के भीतर जिले को मिली करोड़ों की सौगात से स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है।

​क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जिले के सर्वांगीण विकास के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उनका कहना है कि इन सड़कों के बनने से गांव-गांव में खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *