रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। विधायक श्रीमती भगत पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
अस्पताल में मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से चर्चा कर उनके उपचार, स्वास्थ्य की स्थिति और रिकवरी को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ करें, ताकि वे नई ऊर्जा और पूरे समर्पण के साथ पुनः जनसेवा और क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय हो सकें।
उल्लेखनीय है कि जशपुर विधायक रायमुनी भगत क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जनसमस्याओं के समाधान में जुटी रहती हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर के बाद से स्थानीय जनप्रतिनिधि और समर्थक भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
