आंगादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है बस्तर
उत्तर बस्तर कांकेर, 21 नवंबर 2026/ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग ने की। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर श्री साव ने सर्वप्रथम आदिवासी समाज के आंगादेव की परंपरानुसार पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
उदय नगर में लगेगी बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा, सामुदायिक भवन भी बनेगा समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जनजातीय समाज की सुविधाओं के विस्तार के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने उदय नगर स्थित बिरसा मुंडा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत करने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने जिले की प्रमुख विभूतियों और प्रतिभावान व्यक्तित्वों को सम्मानित भी किया।
श्री साव ने भगवान बिरसा मुंडा के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्ष को नमन करते हुए छत्तीसगढ़ के अमर शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर और शहीद गैंदसिंह के बलिदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में इस दिवस की शुरुआत कर आदिवासी नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनजातीय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
शिक्षा, नशामुक्ति और आधुनिक तकनीक से सशक्त होगा समाज
- सांसद श्री भोजराज नाग: कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने जनजातीय संस्कृति व रीति-रिवाजों के संरक्षण के साथ समाज में शिक्षा के प्रसार और नशामुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के हित में राज्य सरकार की धान खरीदी नीति की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
- विधायक श्री आशाराम नेताम व श्री विक्रम देव उसेंडी: कांकेर विधायक श्री नेताम ने ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के जरिए जनजातीय गांवों में हो रहे बुनियादी विकास को रेखांकित किया। वहीं, अंतागढ़ विधायक श्री उसेंडी ने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुली हैं।
- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार: समाज के सभी पेन-पूजारी, गायता और देवी-देवताओं को नमन करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक का है। जिला प्रशासन जनजातीय युवाओं को आधुनिक तकनीक, शिक्षा, कौशल और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विभागीय स्टॉलों से ग्रामीणों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य, आदिवासी विकास, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, वन एवं जलवायु परिवर्तन, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाज कल्याण, उद्यानिकी तथा पशुधन विकास विभाग द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बस्तर संभाग गोंडवाना समाज के अध्यक्ष श्री सुमेर सिंह नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पूर्व सांसद श्री मनोज मण्डावी, पूर्व विधायक श्री देवलाल दुग्गा, श्रीमती सुमित्रा मारकोले, धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, श्री सतिश लाटिया, श्री महेश जैन, श्री आलोक ठाकुर, श्री देवेन्द्र टेकाम, श्री ईश्वर कावडे, श्री राजेश भास्कर, श्री देवेन्द्र माहला, श्री दीलीप जायसवाल, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।
