पत्थलगांव में महिला एवं बाल विकास के ‘नए अध्याय’ की शुरुआत: विधायक गोमती साय ने किया नवीन भवन का भूमिपूजन

पत्थलगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग को जल्द मिलेगा अपना नया ठिकाना! विधायक गोमती साय ने किया नवीन भवन का भूमिपूजन। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विकास की नई नींव रखी गई, जिससे विभागीय कार्यों में आएगी और अधिक सुगमता।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर की ‘नीली क्रांति’: 21 हजार मीट्रिक टन मछली उत्पादन के साथ किसानों की बदली तकदीर स्थान

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में शासन की कल्याणकारी नीतियों और आधुनिक तकनीकों के समन्वय से पिछले दो वर्षों में 21,119 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ है। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, बल्कि हजारों किसान आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हुए हैं।

गीत-संगीत और अपार स्नेह: नकबार में गोमती साय का भव्य स्वागत, ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी मन की बात

नकबार पंचायत में लोक नृत्यों और पारंपरिक गीतों के साथ विधायक गोमती साय का भव्य अभिनंदन। विधायक ने कहा— “हर गाँव और हर बस्ती का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

जशपुर का ‘मयाली’ बनेगा देश का प्रमुख इको-टूरिज्म केंद्र: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बोटिंग का लिया आनंद, दिए सुविधाओं के विस्तार के निर्देश

प्रकृति और आध्यात्म के संगम ‘मयाली’ पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल। मधेश्वर पर्वत की गोद में बसे इस नेचर कैंप की व्यवस्थाओं को देख मंत्री हुए गदगद। स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने और सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने पर दिया जोर।

जशपुर के ‘पंचक्की’ केंद्र ने बदली आदिवासियों की तकदीर: साल भर में कमाए 23 लाख से अधिक, जड़ी-बूटियों से महकी किस्मत

खेती और मजदूरी तक सीमित रहने वाले जशपुर के उरांव जनजाति के ग्रामीण आज सफल उद्यमी बन चुके हैं। पंचक्की वन धन विकास केंद्र के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के जरिए 23 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय अर्जित कर ग्रामीण उद्यमिता की नई मिसाल पेश की है।

पहाड़ी रास्तों का संघर्ष खत्म: जशपुर के जोगीमारा में अब नलों से बरस रहा है ‘सुकून’, 56 परिवारों की बदली जिंदगी

कभी पथरीले रास्तों और नालों के भरोसे रहने वाला जोगीमारा गांव अब ‘हर घर जल’ की मिसाल बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से अब महिलाओं को पानी के लिए पहाड़ नहीं उतरना पड़ता, बल्कि घर की दहलीज पर ही स्वच्छ पानी मिल रहा है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’: जशपुर के ‘मातृत्व वन’ में राज्यपाल रमेन डेका ने रोपा सीता अशोक का पौधा, भावनाओं से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस स्थित ‘मातृत्व वन’ में पौधरोपण किया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाकर माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का अनूठा संदेश दिया।

जशपुर की मेहमाननवाज़ी के कायल हुए राज्यपाल रमेन डेका: केरेगांव के होम-स्टे में चखा पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद, महिलाओं के हुनर को सराहा

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के देशदेखा स्थित केरेगांव होम-स्टे का अवलोकन कर ग्रामीण पर्यटन की सराहना की। स्थानीय महिलाओं के हाथों का स्वाद और ‘जसक्राफ्ट’ के गहनों ने राज्यपाल का दिल जीत लिया; उन्होंने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई उड़ान बताया।

जशपुर के चिकनीपानी में शिक्षा की नई अलख: गोमती साय की उपस्थिति में हुआ जगदेव राम उरांव स्मृति भवन का भव्य लोकार्पण

जशपुर जिले के ग्राम चिकनीपानी में श्रद्धेय जगदेव राम उरांव की स्मृति में नवनिर्मित कल्याण आश्रम प्राथमिक विद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद गोमती साय सहित वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शिरकत की, जो क्षेत्र में शैक्षिक क्रांति का आधार बनेगा।

कुड़केलखजरी में गूंजे बजरंगबली के जयकारे: नवनिर्मित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुईं गोमती साय, भक्ति और उत्साह का रहा संगम

लुडेग-तमता मंडल के ग्राम कुड़केलखजरी में श्री हनुमान जी के नवनिर्मित दक्षिण मुखी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हुआ। विधायक गोमती साय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।