जशपुर में भारतमाला परियोजना और राजस्व कार्यों की समीक्षा: कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए समय-सीमा में लंबित मामलों के निराकरण के कड़े निर्देश

जशपुरनगर: कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग और भारतमाला सड़क परियोजना से जुड़े अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में […]

खेत बना आय का केंद्र: जशपुर के युवा किसान अंकित लकड़ा का कमाल, मछली-मुर्गी पालन और बागवानी से खड़ा किया एकीकृत कृषि मॉडल

खेती में बदलाव केवल आधुनिक मशीनों से नहीं, बल्कि नई सोच और सही रणनीति से आता है। इसे साबित कर दिखाया है छत्तीसगढ़ के जशपुर […]

H1N1/स्वाइन फ्लू को लेकर जशपुर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMHO ने की सावधानी बरतने की अपील; लक्षण दिखते ही अस्पताल पहुंचने के निर्देश

प्रदेश के दुर्ग और बिलासपुर सहित कई जिलों में H1N1/स्वाइन फ्लू के नए मामले दर्ज होने के बाद जशपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों से पैनिक न होने, प्राथमिक लक्षण दिखते ही चिकित्सकीय परामर्श लेने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सुलेसा-दनगरी मार्ग का PWD ने लिया जायजा, ठेकेदार को त्वरित मरम्मत कर रास्ता बहाल करने के निर्देश

जशपुर में बारिश के चलते सुलेसा-दनगरी मार्ग का 60 मीटर हिस्सा बह जाने और आवागमन बाधित होने की खबर पर लोक निर्माण विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया है। विभागीय टीम ने मौके का निरीक्षण कर ठेकेदार को तत्काल मरम्मत कार्य पूरा कर रास्ता बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात: CM विष्णुदेव साय ने खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के लिए ₹6.30 करोड़ से अधिक की दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग के लिए 6.30 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। 6.20 किमी लंबी इस सड़क पर पुल-पुलिया निर्माण से ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन मिलेगा।

रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ का बहनों को बड़ा तोहफा: ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का शुभारंभ, 50 महिलाओं को सौंपी ई-रिक्शा की चाबी

रक्षाबंधन पर CM विष्णु देव साय ने जशपुर में ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना लॉन्च कर 50 महिलाओं को ई-रिक्शा बांटे और ₹3 करोड़ के विश्राम गृह का भूमिपूजन किया।

जशपुर के केरसई में बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे CM विष्णु देव साय, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के फरसाबहार अंतर्गत ग्राम केरसई में बाबा भोलेनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

स्कूलों तक पहुंचेगी चलती-फिरती विज्ञानशाला: CM विष्णु देव साय ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया से ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को हरी झंडी दिखाई, जो दूरस्थ स्कूलों में बच्चों को स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और प्रैक्टिकल साइंस सिखाएगी।

कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक: मंत्री राजेश अग्रवाल ने रामगढ़ से कैलाश गुफा जा रहे कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत

पवित्र श्रावण मास में रामगढ़ से कैलाश गुफा जा रहे कांवड़ यात्रियों का छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अटूट आस्था, तपस्या और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

जशपुर में सड़क अधोसंरचना को नई रफ्तार: दो प्रमुख मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹12.63 करोड़ स्वीकृत, सीएम विष्णुदेव साय ने दी सौगात

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने ₹12.63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शिवपुर-पत्थलगांव और दुलदुला-चटकपुर-लोटापानी मार्ग का उन्नयन होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।